दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ - GK in Hindi

जब भी महाभारत का प्रसंग आता है तो पांडवों के पूरे परिवार का उल्लेख होता है परंतु कुरु वंश की तरफ से केवल दुर्योधन का नाम लिया जाता है। उसके परिवार का उल्लेख नहीं होता। सभी जानते हैं कि पांडवों की पत्नी का नाम द्रौपदी था परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि दुर्योधन की पत्नी कौन थी। वह किसकी पुत्री थी और दुर्योधन से उसका विवाह कैसे हुआ था। 

दरअसल, दुर्योधन की पत्नी का व्यवहार दुर्योधन से बिल्कुल विपरीत था परंतु फिर भी दोनों के बीच अटूट प्रेम संबंध था। दुर्योधन की पत्नी का नाम भानुमति था। वह काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थी। परंपरा के अनुसार राजा चंद्र वर्मा ने अपनी पुत्री भानुमति के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया था जिसमें शिशुपाल, जरासंध, रुक्मी, वक्र और दुर्योधन सहित सभी प्रतिष्ठित राजाओं को आमंत्रित किया गया था। दुर्योधन अपने साथ कर्ण को लेकर स्वयंवर में शामिल हुए थे। 

भानुमति जब वरमाला लेकर स्वयंवर हेतु सभा में उपस्थित हुई तो दुर्योधन मोहित हो गया और स्वयंवर की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले ही दुर्योधन ने भानुमति का अपहरण कर लिया। हमेशा की तरह कर्ण ने दुर्योधन की रक्षा की और उसे भानुमति के अपहरण में सफलता दिलाई। हस्तिनापुर में जब सभी ने दुर्योधन के इस कृत्य की निंदा की तो दुर्योधन ने तर्क दिया कि भीष्म पितामह ने भी अपने भाइयों के लिए अम्बा, अम्बिका और अम्बालिका का हरण किया था। 

हस्तिनापुर की सभा में विषय समाप्त होने के बाद भानुमति ने दुर्योधन को अपने पति के रूप में स्वीकार कर लिया। शास्त्रों में उल्लेख है कि भानुमति एक पतिव्रता स्त्री थी। वह अत्यंत सुंदर, सुशील एवं गुणवान महिला थी। उसने पूरे कुरुवंश को एकता के सूत्र में पिरो कर रख लिया था। कहते हैं कि इस तरह की स्त्री कुरु वंश के पूरे इतिहास में कोई नहीं थी।

दुर्योधन भी भानुमति के प्रति पूरी तरह समर्पित था। दोनों के दांपत्य से दो संतानों का जन्म हुआ। पुत्र का नाम लक्ष्मण और पुत्री का नाम लक्ष्मणा रखा गया। यह तो सभी जानते हैं कि अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु ने युद्ध के प्रारंभ में ही दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण का वध कर दिया था एवं दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा के साथ भगवान श्री कृष्ण के पुत्र सांब ने विवाह किया था। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !