सड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण - GK in Hindi

आपने अक्सर देखा होगा सड़क किनारे पेड़ों पर जड़ के ऊपर कुछ हिस्से पर सफेद रंग की पुताई कर दी जाती है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। क्या इस प्रकार पेड़ के तने पर रंग कर देने से और वृक्ष को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। आइए जानते हैं इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है। 

पेड़ के तने पर सफेद रंग की पुताई का वैज्ञानिक कारण

राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अभिषेक सिंह बताते हैं कि सड़क किनारे पेड़ों के तनों पर लाल और सफेद रंग से पुताई की जाती है। यह पुताई वृक्ष की जड़ के ऊपर तने पर होती है। सफेद रंग के लिए ज्यादातर चूने का उपयोग किया जाता है। ऐसा करने से वृक्ष को कोई नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि उसकी आयु बढ़ जाती है। चुने की पुताई के कारण ऐसे पेड़ में कीड़े नहीं लगते। दीमक नहीं लगती। चुने की लेयर वृक्ष के तने को सुरक्षित करने का काम करती है।

पेड़ों पर लाल और नीला रंग भी किया जाता है 

वृक्ष के तने के निचले हिस्से पर सफेद रंग की पुताई का एक संकेत यह भी होता है कि यह वृक्ष शासकीय वन विभाग की संपत्ति है। नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ राज्यों में लाल और नीले रंग का उपयोग भी किया जाता है। वन विभाग अपनी योजना के अनुसार वृक्षों की गणना के लिए इसका उपयोग करता है।

वृक्ष के तनों में सफेद रंग जंगल में रास्ता बताते हैं

ऐसी सड़कें जहां स्ट्रीट लाइट नहीं होती, वृक्ष के तनों में सफेद रंग कर दिया जाता है। इसके कारण वाहन चालक को बड़ी आसानी से यह पता चल जाता है कि रास्ते की चौड़ाई कितनी है। घने जंगल में रास्ता बताने के लिए हमेशा वृक्ष पर रंग का उपयोग किया जाता है।

पेड़ में कीड़े नहीं लगते

पेड़ के निचले हिस्से में सफेद पेंट लगाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि ऐसा करने से पेड़ की नई छाल टूटने और फटने से बच जाती है। क्योंकि इस वजह से इस पर आसानी से कीड़े नहीं लग सकते है। अगर पेंट नहीं किया गया तो पेड़ों में कीड़ा लग सकता है, जिससे पेड़ों को नुकसान हो सकता है। 

पेड़ की उम्र बढ़ जाती है

समय के साथ-साथ संक्रमण या कीट के हमले को आसानी से देखा और इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा पेंट करके इनमे आई दरारों को भरा जाता है जिनसे इनकी लाइफ बढ़ जाती है। वैसे भी नया पेड़ लगाने से अच्छा पुराने पेड़ों को बचाना ठीक रहता है।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !