वास्तु दोष का निवारण मात्र ₹5 के नमक से - EASY VASTU TIPS

व्यक्ति जब परेशान होता है तो उसके कारण की तलाश करता है, क्योंकि कारण के निवारण में ही समस्या का समाधान होता है। कई बार पता चलता है कि घर में वास्तु दोष के कारण परिवार के सभी सदस्यों को अथवा परिवार के मुखिया को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वास्तु दोष का निवारण हमेशा काफी खर्चीला होता है। वास्तु विशेषज्ञ की फीस भी किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से ज्यादा होती है लेकिन हम आपको बताते हैं कि बिना तोड़फोड़ किए, मात्र ₹5 के नमक से वास्तु दोष का निवारण किया जा सकता है। 

1. एक कांच के बर्तन देसी नमक (खड़ा नमक) भरकर बाथरूम में रख दें। समय-समय पर नमक को बदलते रहे। इसके कारण वास्तु दोष शांत होता है।
2. घर में बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिनों में नमक के पानी से पोछा लगाएंगे तो नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और वास्तु पुरुष प्रसन्न होते हैं।
3. यदि घर में नेगेटिव एनर्जी का आभास होता है तो कांच के बर्तन में देसी नमक को भरकर घर के किसी भी कोने में रख दें। यह नमक नेगेटिव एनर्जी को सोख लेगा। समय-समय पर नमक बदलते रहे।

4. वास्तु दोष के कारण आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है, कर्ज बढ़ता जा रहा है अथवा समृद्धि में वृद्धि नहीं हो रही तो कांच के गिलास में पानी और नमक मिलाकर दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान में रख दें। शनिवार के दिन गिलास में पानी और नमक बदलते रहे। 
5. दुकान या ऑफिस में वास्तु दोष हो जिसके कारण व्यापार में वृद्धि नहीं हो रही तो खड़ा नमक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी के ऊपर लटका दें। 
6. वास्तु दोष के कारण लंबे समय से बीमार शख्स के ऊपर से सात बार खड़ा नमक उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे काफी आराम मिलेगा।
7. गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर नहाने से राहु की दशा कम होती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !