SDM चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, साथी गिरफ्तार - MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर
। लोकायुक्त पुलिस इंदौर में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए नेपानगर एसडीएम दीपक सिंह चौहान के कथित एजेंट सूर्यपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। एसडीएम दीपक सिंह चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

लोकायुक्त पुलिस इंदौर की ओर से बताया गया कि आवेदक नितिन सेन ने श्रीचंद झोले साजनी गांव तहसील खकनार से 7-8 साल पहले 3000 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। जिसे बाद में उसके द्वारा लोन लेने के लिए अपने पिता के नाम से रजिस्ट्री कर दी गई। SDM (कार्यपालक मजिस्ट्रेट) राजस्व क्षेत्र नेपानगर दीपक सिंह चौहान द्वारा दीपक सेन को बताया गया कि उसके खिलाफ शिकायत मिली है कि उसने अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति की जमीन को अवैधानिक तरीके से अपने नाम करा लिया गया। इस संबंध में आवेदक से प्रकरण के निराकरण के लिए 5 लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांग की गई थी।

दीपक सिंह चौहान राज्य प्रशासनिक सेवा के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR

आवेदक की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने रिकॉर्डिंग कराई। बातचीत के दौरान डेढ़ लाख रुपए लेन-देन तय हुआ। 50 हजार रुपए की राशि ले भी ली गई तथा बातचीत के अनुसार शेष राशि आरोपी किशन कनेश द्वारा दरियापुर निवासी सूर्यपाल सिंह को देने के लिए बताया गया। बुधवार शाम लोकायुक्त ने एसडीएम का दलाल सूर्यपाल सिंह पुत्र सुमेर सिंह को बुरहानपुर में शेष राशि 1 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में एसडीएम दीपक सिंह चौहान और उनके कथित एजेंट सूर्यपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

23 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ब्यूरोक्रेसी पर तंज कसा
MP NEWS- मध्यप्रदेश में बिजली के पूरे ढांचे को बदलने का फैसला: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
MPPEB NEWS- में परीक्षा नियंत्रक प्रतिनियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी
MP BOARD BLUE PRINT- 9वीं-12वीं के लिए ब्लू प्रिंट एवं अंक तालिका जारी, यहां पढ़िए
CORONA 3rd WAVE NEWS- भारत में कोरोना वायरस खत्म, तीसरी लहर नहीं आएगी, एम्स के डायरेक्टर का दावा
LEARN ENGLISH in Hindi- ढक्कन खोल दो और नल खोल दो में खोल दो के लिए कौन सा अंग्रेजी शब्द यूज होगा
MP NEWS- सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पॉलिसी का उल्लंघन हुआ: एडवोकेट अमित चतुर्वेदी
MP NEWS- क्या चाहती हैं उमा भारती, क्यों खलबली मचा रहीं हैं
MP NEWS- शिक्षक प्रशिक्षण और DElEd कॉलेज खोलने के आदेश
Khula Khat- CM Sir, बीएमसी सागर ने सरकारी कॉलेज का डिप्लोमा अमान्य कर दिया, न्याय दिलवाइए
चयनित शिक्षक और MPPSC आरक्षण विवाद का हल निकालने सीएम शिवराज सिंह दिल्ली में

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- iPhone के विज्ञापन में हमेशा 9:41 टाइम क्यों दिखाते हैं
GK in Hindi- किचन में सिर्फ डिनर सेट क्यों होता है, लंच सेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
GK in Hindi- शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, कोई वैज्ञानिक कारण है या बस परंपरा
GK in Hindi- गेहूं की रोटी में हवा कैसे भर जाती है, ज्वार और मक्का की रोटी में क्यों नहीं भरती
GK in Hindi- जब अमेरिका 110V बिजली से जगमगाता है तो भारत में 220V बिजली सप्लाई क्यों की जाती है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!