VRG GWALIOR से किडनैप छात्रा बिहार में मिली, 6 महीने तक शोषण का शिकार हुई - CRIME STORY

ग्वालियर
। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय से 6 महीने पहले किडनैप की गई लड़की बिहार में मिली है। छात्रा को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। पुलिस ने लड़की को मुक्त करा लिया है परंतु अपहरणकर्ता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

6 महीने बाद पता चला कि लड़की का अपहरण हुआ है

मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि जहांगीरपुरा थाना महाराजपुरा निवासी 20 वर्षीय छात्रा 3 दिसंबर 2020 को मुरार स्थित VRG COLLEGE आई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया था। ऐसे मामलों में पुलिस यह मानकर चलती है कि लड़की प्रेम प्रसंग के चलते अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई होगी। घटना के 6 महीने बाद लड़की ने अज्ञात नंबर से अपने पिता को फोन करके बताया कि उसका अपहरण हुआ है, उसे बिहार में बंधक बनाकर रखा गया है। 

पिता ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी परंतु वह नंबर बंद कर दिया गया था। फिर भी पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर डाला और उसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट निकाली। इससे पता चला कि नंबर पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर का है। जब लड़की के पिता पुलिस को लेकर बिहार पहुंचे तो अपहरण करने वाला आरोपी कुंदन कुमार यादव लड़की को लेकर गायब हो गया। पुलिस ने जब दवाब बनाया तो लड़की को गोरखपुर में मुक्त कर दिया गया।

उम्मीद ही छोड़ दी थी कि अब घर वापस लौट पाऊंगीं

युवती ने अपहरणकर्ता से चंगुल से मुक्त होने के बाद बताया कि वह कालेज फीस जमा करने के लिए आई थी। उसी समय किसी ने पीछे से कुछ सुंघाकर अपहरण कर लिया था। उसकी बेहोशी ट्रेन में आगरा में टूटी। उसके बाद आरोपित दिल्ली व नेपाल ले गया। जहां से उसे पश्चिम चंपारण ले आया। जहां उसे छह महीने से बंधक बनाकर रखा था। किसी तरह से मौका मिलने पर उसने पिता को काल किया। आरोपित उसके साथ ज्यादती करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। वहां मैं रोती रहती थी। मैंने उम्मीद ही छोड़ दी थी कि अब घर वापस लौट पाऊंगीं।

22 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- आधे कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, फरलो योजना और फार्मूला 20-50 एक साथ लांच करने का आइडिया
MP NEWS- सुबह मुलाकात हुई शाम को जिलाध्यक्ष बदल गया
EMPLOYEE NEWS- नियमितीकरण पर 3 माह के भीतर निर्णय लें: हाई कोर्ट जबलपुर का आदेश
मध्य प्रदेश मानसून- 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 8 में भारी वर्षा की चेतावनी
INDORE NEWS- नागपुर-तिरुपति होते हुए रामेश्वरम तक डायरेक्ट ट्रेन चलेगी!
HINDI NEWSदैनिक भास्कर ऑफिस एवं मालिकों के यहां आयकर के छापे
MP NEWS- 23000 ग्राम पंचायत और 312 जनपद पंचायतों में हड़ताल
मध्य प्रदेश सिविल सेवाएं फरलो योजना 2002 क्या है, नियम एवं शर्तें
BHOPAL CORONA NEWS- यह लक्षण दिखाई दें तो तत्काल अस्पताल पहुंचे
INDORE NEWS- दूल्हे पर समारोह के दौरान रेप का आरोप, गिरफ्तार

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in HindiRefresh करने पर क्या कंप्यूटर फिर से तरोताजा हो जाता है
LIC Arogya Rakshak Policy की खास बातें
GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !