आवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं - GK in Hindi

आपने अक्सर देखा होगा पशुपालकों द्वारा स्वतंत्र कर दी गई गाय (जिसे बोलचाल की भाषा में आवारा गाय कहा जाता है) अक्सर सड़क के बीच में बैठ जाती है। उनके आसपास से प्रदूषण फैलाते हुए वाहन तेजी से निकलते हैं लेकिन उन पर जैसे कोई प्रभाव ही नहीं पड़ता। सवाल यह है कि स्वतंत्र कर दी गई गाय जंगल में क्यों नहीं जाती। सड़क के बीच में क्यों बैठ जाती है, क्या वह आत्महत्या करना चाहती है। आइए पता लगाते हैं:- 

यह तो आप जानते ही हैं कि गाय मनुष्य के लिए पृथ्वी पर उपलब्ध सर्वाधिक महत्वपूर्ण और उपयोगी जीव है। तभी तो भगवान श्री कृष्ण ने गाय को पूज्य और माता का दर्जा दिया है लेकिन इसके साथ यह जानना भी जरूरी है कि गाय बेहद संवेदनशील पालतू पशु है। उसे एक मासूम बच्चे की तरह देखभाल की जरूरत होती है। इसीलिए गाय हमेशा मनुष्यों के साथ रहना पसंद करती हैं। जंगल में हिंसक जानवरों के लिए गाय सबसे पसंदीदा भोजन होता है। इसलिए पालतू गाय कभी जंगल में रहना पसंद नहीं करती।

डॉ. विद्या सागर, सहायक प्रोफेसर, पंतनगर कृषि प्रौद्योगिकी विवि बताते हैं कि गाय के शरीर के बाहर त्वचा पर पाए जाने वाले परजीवी उनका रक्त पीते हैं। भारत में इन बाहरी परजीवियों के पनपने के लिए उचित तापमान व आ‌र्द्रता मिल जाती है, जिससे पशु इनसे वर्ष भर ग्रसित रहते हैं। इसके अलावा मक्खी और मच्छर भी गाय को काफी परेशान करते हैं। इसलिए गाय प्रदूषण को सहन करते हुए भी सड़क के बीच में बैठ जाती है। आसपास मनुष्यों को देखकर वह खुद को सुरक्षित महसूस करती है और वाहनों की गति एवं प्रदूषण के कारण मक्खी मच्छर और दूसरे परजीवी उसे परेशान नहीं कर पाते। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !