MP NEWS- आधे कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, फरलो योजना और फार्मूला 20-50 एक साथ लांच करने का आइडिया

भोपाल
। मध्य प्रदेश का सरकारी खजाना खाली है और कर्मचारी DA एवं सातवें वेतनमान के इंक्रीमेंट को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। प्रदेशभर में ज्ञापन दिए जा रहे हैं। मंत्रालय के कर्मचारियों ने 1 दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जल्द ही पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों की लामबंदी नजर आएगी। इस संकट से निपटने के लिए वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को एक सुझाव दिया है और इस सुझाव का नाम है ' मध्य प्रदेश सिविल सेवाएं (फरलो) योजना 2002' एवं फार्मूला 20-50. 

मध्य प्रदेश सिविल सेवाएं (फरलो) योजना 2002 क्या है 

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है कि यह योजना दिनांक 2 अगस्त 2002 से मध्य प्रदेश में लागू है। मूल रूप से यह योजना मध्य प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डिमांड पर बनाई गई थी। इस योजना के तहत कोई भी कर्मचारी:- 
कम से कम 3 और अधिकतम 5 साल के लिए छुट्टी पर जा सकता है। 
छुट्टी के दौरान उसे 50% वेतन मिलेगा। 
छुट्टी के दौरान वह प्राइवेट जॉब कर सकता है या फिर अपना बिजनेस कर सकता है। 
छुट्टी पर जाने से उसकी सीनियरिटी प्रभावित नहीं होगी। 
छुट्टी के दिनों में इंक्रीमेंट नहीं मिलेगा लेकिन कर्मचारी अपनी पेंशन का हकदार होगा। 
फरलो योजना का लाभ उठाते हुए यदि कर्मचारी का निर्धन हो जाता है तो उसके आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के अधिकारी होंगे।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

फार्मूला 20-50 क्या है 

इसके बारे में तो सभी जानते हैं। ऐसे कर्मचारी जिन की सेवा अवधि 20 साल अथवा आयु 50 साल हो गई है उन्हें दोबारा कसौटी पर कसा जाएगा। योग्यता और स्वास्थ्य के मामले में यदि कर्मचारी फेल हो गया तो उसका डिपार्टमेंट उसे अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर देगा। यह प्रक्रिया भी नई नहीं है और मध्यप्रदेश में कई बार इस फार्मूले के तहत कर्मचारियों को VRS दिया गया है।

कर्मचारियों के लिए 2021 में सरकार की प्लानिंग क्या है 

अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि इन दोनों को एक साथ कर्मचारियों के सामने रख दिया जाए। इसका फायदा यह होगा कि कई कर्मचारी 5 साल के लिए छुट्टी पर चले जाएंगे और इस दौरान उन्हें इंक्रीमेंट नहीं देना पड़ेगा। सबसे खास बात यह है कि इसी अवधि में विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव को जाएंगे। कर्मचारी नाराज नहीं होगा तो वोट बैंक भी प्रभावित नहीं होगा। 

यदि कोई कर्मचारी ज्यादा न्याय की बात करें तो उस पर फार्मूला 20-50 लागू कर दिया जाए। इसके अलावा डिपार्टमेंटल पॉलिटिक्स को थोड़ी छूट दे दी जाए। अधिकारी इस फार्मूले में फंसा कर उन तमाम कर्मचारियों को बाहर निकाल देंगे जिन्हें वह पसंद नहीं करते। ऐसा होने पर कर्मचारी, कार्रवाई करने वाले अधिकारी से नाराज होगा सरकार से नहीं।

कर्मचारी छुट्टी पर चले जाएंगे तो काम कैसे होगा 

इस सवाल का जवाब सबसे पहले तलाश कर लिया गया था। इसी जवाब ने तो पूरी प्लानिंग को जन्म दिया है। जब नियमित कर्मचारी छुट्टी पर चले जाएंगे तो उनकी कुर्सी पर आउटसोर्स कर्मचारी को बिठा दिया जाएगा। कितना भी ओवरटाइम करवा लो आउटसोर्स कर्मचारी सिर दर्द नहीं देता। चुपचाप काम करता है और कई बार तो अधिकारी के दबाव में आकर जोखिम भी लेता है। आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनी भी सरकार को आंख नहीं दिखाती बल्कि सरकार की सेवा में हमेशा हाजिर बनी रहती है।

21 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- रिश्वतखोरी में गिरफ्तार इंजीनियर का बयान: मैं तो सबके लिए ले रहा था 
SBI vacancy- ग्रैजुएट्स के लिए 6100 पदों पर नौकरी का अवसर
MP NEWS- कर्मचारियों के DA और इंक्रीमेंट के लिए कमलनाथ का सीएम शिवराज सिंह को Khula Khat
MP NEWS- गलत जवाब देने वाला अधिकारी 3 महीने की ट्रेनिंग पर भेजा
MP NEWS- 10वीं के छात्र ने पुलिस के होश उड़ा दिए, कई लोगों के मोबाइल हैक करके ब्लैकमेल किया
INDORE NEWS- जेल में बंद IAS वर्मा खुद झाडू लगाते हैं, कैदियों से बात भी करते हैं
मध्य प्रदेश मानसून- 5 जिलों में सूखा तय, 28 में सूखे के हालात
MP NEWS- कक्षा 12 के लिए कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति
MP NEWS- कैप्टन के बाद गहलोत, क्या कमलनाथ की बारी भी आएगी
MP EDUCATION PORTAL से गायब हैं शिक्षकों के रिक्त पद, स्थानांतरण आवेदन कैसे करें

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, 23 को या 24 जुलाई को - GURU PURNIMA 2021 ACTUAL DATE
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !