अरविंद भदौरिया ने यशोधरा राजे सिंधिया पर तंज कसा, दोनों मंत्रियों में तीखी बहस हुई - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्वालियर चंबल अंचल से आने वाले मंत्रियों के बीच टकराव अब सुर्खियों में आने लगा है। पिछली कैबिनेट मीटिंग के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यशोधरा राजे को टारगेट किया था और 13 जुलाई की कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री अरविंद भदौरिया ने यशोधरा राजे सिंधिया पर तंज कसा, जिसके कारण दोनों मंत्रियों के बीच तीखी बहस हुई। 

मध्यप्रदेश उपचुनाव की बैठक में मंत्रियों के बीच विवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मीटिंग के बाद आने वाले उपचुनाव में तैयारियों के लिए मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। वन मंत्री विजय शाह की कुर्सी, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पर्यटन मंत्री ठाकुर के आगे थी। दोनों महिला मंत्री अपनी कुर्सी पर बैठी हुई थी तभी वन मंत्री विजय शाह आए, उन्होंने कुर्सी पर बैठने के लिए जिस प्रकार से अपना कुर्ता कंफर्टेबल किया उससे पीछे बैठी यशोधरा राजे सिंधिया असहज हो गईं। 

मंत्री अरविंद भदौरिया ने यशोधरा राजे सिंधिया को उकसाया 

यशोधरा राजे सिंधिया ने इस पर आपत्ति जताई तो मंत्री विजय शाह ने तत्काल गलती स्वीकार कर ली। बात यहीं खत्म होने वाली थी कि तभी अचानक सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया बीच में बोल पड़े। उन्होंने विजय शाह से मुखातिब होते हुए कहा कि ' विजय जी आप देखा करो, वह महाराज हैं और आप राजा हो। इसी लाइन के कारण दोनों मंत्रियों में तीखा विवाद हुआ। जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने से पहले शांत जरूर हो गया परंतु इसका असर ग्वालियर चंबल की क्षेत्रीय राजनीति पर दिखाई देगा।

मंत्री अरविंद भदौरिया ने यशोधरा राजे सिंधिया के बीच क्या विवाद हुआ 

अरविंद भदौरिया- विजय जी आप देखा करो, वह महाराज हैं और आप राजा हो। 
यशोधरा राजे- आपको क्या बीच में बोलने की आदत है, उस दिन रेत के मसले पर भी बीच में बोल रहे थे। 
अरविंद भदौरिया- आप बोलने से नहीं रोक सकती। मैं भी तो अपनी बात रखूंगा। सीएम तो आप है नहीं। 
यशोधरा राजे- ठाकुर! आंखें मत दिखाओ तुम मुझसे बदतमीजी कर रहे हो।
अरविंद भदौरिया (तेज आवाज में)- मैं सिर्फ अपनी बात कह रहा हूं और यह मेरा हक है।

इसके बाद यशोधरा राजे सिंधिया मीटिंग कक्ष से बाहर निकल गईं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस मामले की मध्यस्थता की। उन्होंने व्यवस्था दी कि दोनों मंत्री एक दूसरे से कोई बात नहीं करेंगे। थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री आए और मीटिंग शुरू हो गई।

14 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

IAS TRANSFER- MP IAS और SAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
MP NEWS- चयनित शिक्षकों का भोपाल में प्रदर्शन, पहले शिक्षा मंत्री फिर डीपीआई
BHOPAL NEWS- 77 साल के राज्यपाल को सीढ़ियां चढ़ना पड़ा, SDO और सब इंजीनियर सस्पेंड
MP POLICE NEWS- 150 इंस्पेक्टरों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया, लिस्ट जारी
MP NEWS- मध्य प्रदेश में पटवारियों का आंदोलन: आधे से ज्यादा काम बंद किए, कलम बंद हड़ताल का ऐलान
MP NEWS- बैतूल की जानलेवा लव स्टोरी में पांचवी मौत, बॉयफ्रेंड के भाई की लाश फांसी पर मिली
MP NEWS- त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण विवाद, हाईकोर्ट ने ब्याज वसूली को अवैध माना, वापस करने के आदेश
MP NEWS- बिजली के बिल जमा मत करना, वसूली वालों को यह दिखा देना: दिग्विजय सिंह
MP BOARD 10th RESULT तारीख की आधिकारिक घोषणा
MP NEWS- विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा
MP SCHOOL EDUCATION TEACHER TRANSFER POLICY - मध्य प्रदेश शिक्षक स्थानांतरण नीति

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in HindiDISC BRAKE बाइक के अगले पहिए में क्यों लगाते हैं, पिछले में क्यों नहीं
GK in Hindiकैसे पता करें TV-AC फ्रिज ने 1 महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च की 
GK in Hindiउपहार के लिफाफे में एक रुपया क्यों जोड़ा जाता है, लॉजिक क्या है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
GK in Hindiमुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !