MP NEWS- विक्रम और एकलव्य पुरस्कार 2021 के आवेदन शुरू, लास्ट डेट 31 जुलाई

भोपाल। वर्तमान में प्रदेश के खिलाडी लगातार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जापान के टोक्यो शहर में 23 जुलाई 2021से शुरू हो रहे खेलों के महाकुम्भ ऑलम्पिक में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ी शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और हॉकी के विवेक सागर और रानी खोखर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन करेंगे। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य खेल पुरस्कार राशि को दोगुना तथा विक्रम और एकलव्य पुरस्कार में साहसिक खेलों को शामिल किया गया।

विक्रम और एकलव्य पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती Yashodhara Raje Scindia की पहल पर वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब दोगुना कर दिया है। अब एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रूपये तथा विक्रम, विश्वमित्र, स्व.श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (प्रत्येक) के लिए दो लाख रूपये प्रदान किए जाएगें। पूर्व में एकलव्य के लिए 50 हजार तथा शेष पुरस्कारों के लिए एक लाख रूपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती थी।

विक्रम और एकलव्य पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों एकलव्य, विक्रम, विश्वमित्र पुरस्कार, लाइफ टाइम अचिवमेंट तथा स्व.श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2021 तक आमंत्रित किए गए है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नवीन पुरस्कार नियम 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी गई है, इसका मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है। इस वर्ष नवीन पुरस्कार नियम अनुसार विगत 5 वर्षो में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विक्रम और एकलव्य पुरस्कार के लिए आवेदन ऐसे करें

खेल पुरस्कार वर्ष 2021 संबंधी पात्रता एवं आवश्यक जानकारी खेल विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदक को अपनी प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रति के साथ संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

20 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 5 जिलों में सूखा तय, 28 में सूखे के हालात
MP TRIBAL स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के आदेश जारी
MP CORONA NEWS- तीसरी लहर इन 7 राज्यों से मध्यप्रदेश में आ सकती है
GWALIOR NEWS- ऑनलाइन क्लास में कपड़े उतारने वाला शिवपुरी का छात्र गिरफ्तार
EMPLOYEE NEWS- कर्मचारी को टाइपिंग परीक्षा पास करने की डेट से इंक्रीमेंट दें: हाईकोर्ट
MP NEWS- मामू का जाना तय, दिग्विजय सिंह ने कहा, नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया
MP NEWS- कैप्टन के बाद गहलोत, क्या कमलनाथ की बारी भी आएगी
MP NEWS- स्कूल खोलना है या नहीं, CMG फैसला लेंगे: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा
MP NEWS- 10वीं के छात्र ने पुलिस के होश उड़ा दिए, कई लोगों के मोबाइल हैक करके ब्लैकमेल किया
Khula Khat- राज्यपाल महोदय, शिवराज सिंह पेंशनर्स के साथ अन्याय कर रहे हैं, कृपया समझाइए
INDORE NEWS- जेल में बंद IAS वर्मा खुद झाडू लगाते हैं, कैदियों से बात भी करते हैं

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, 23 को या 24 जुलाई को - GURU PURNIMA 2021 ACTUAL DATE
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !