INDORE: पत्नी की आत्महत्या के 5 दिन बाद पति का शव फांसी पर लटका मिला - MP NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के शांति नगर क्षेत्र में रविवार को 29 वर्षीय सुभाष बिल्लोरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

पांच दिन पहले उसकी पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली थी। छोटे भाई सुनील ने आजाद नगर पुलिस को बताया 26 मई को भाभी कंचन ने फांसी लगा ली थी। सुभाष का आरोप था कि कंचन का पड़ोसी से अफेयर था। उसने कंचन को समझाया था। वह नहीं मानती थी। 

कंचन की मौत के बाद से सुभाष भी तनाव में था। उसने पत्नी की चौथे दिन भोग लगाया। दोपहर से शराब पी रहा था। आखिर उसने शाम को फांसी लगा ली।

01 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !