DEWAS में युवक की गोली मारकर हत्या, पैरोल पर छूट कर आया था - MP NEWS

देवास।
 मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस युवक की हत्या की गई वह खुद भी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कोरोना के चलते वह दो महीने से जेल से बाहर पैरोल पर आया था। हत्या के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बताया है। 

रामनगर के पास करोली नगर में 35 वर्षीय समीर राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। गोली मारने वाले कौन लोग थे, यह पता नहीं चला। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ढूंढ रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि समीर राय हत्या के मामले में भेरूगढ़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह पैरोल पर छूट कर आया था। कुछ साल पहले उसे हत्या के एक मामले में सजा हुई थी। 

पीयूष रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी समीर राय करोली नगर स्थित घर पर गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पीयूष रघुवंशी की गुरुकृपा ढाबे पर समीर राय, दीपेश कहार, आकाश राजानी, रईस और अन्य साथियों ने मिलकर हत्या की थी।

01 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !