BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह ने कमिश्नर से गुमटी माफिया की शिकायत की

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर भोपाल की लोकल पॉलिटिक्स में वापस आ गए हैं। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से मिलकर गुमटी माफिया की शिकायत की है। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के समय जब सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आम जनता के लिए अनुपलब्ध थीं, तब उनके प्रतिद्वंदी दिग्विजय सिंह भी उपस्थित नहीं थे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में रुचि ले रहे थे लेकिन अब भोपाल की लोकल पॉलिटिक्स में फिर से एक्टिव हो रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर से मिलकर आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा ही गुमटी माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोई चेतावनी नहीं दी लेकिन कार्यवाही की औपचारिक मांग जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि भोपाल शहर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों के चुनिंदा नेताओं को गुमटी माफिया कहा जाता है। कई बार गुमटी माफियाओं के बीच संघर्ष भी हुआ है। कभी-कभी नेताओं के नाम लेकर भी बयानबाजी हुई है। सब कुछ सामने हैं लेकिन भोपाल शहर में गुमटी माफिया के खिलाफ कार्रवाई कभी कोई नहीं कर पाया। कमलनाथ सरकार के समय भी नहीं।

22 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !