BHOPAL के HOTEL नूर-उस-सबा में युवती से दुष्कर्म, मुंबई के व्यापारी पर FIR

भोपाल।
मप्र की राजधानी भोपाल में एक लड़की से मुंबई के बिजनेसमैन से उम्र छिपाकर मेट्रोमोनियल साइट से निकाह तय किया। भोपाल आकर लड़की को निकाह के लिए होटल नूर उस सबा में बुलाकर ज्यादती की। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने निकाह से मना कर दिया। आरोपी ने प्रोफाइल में अपनी उम्र 35 साल लिखी थी, जबकि वह 50 साल का निकला। लड़की करीब 9 महीने तक आरोपी से निकाह करने के लिए मिन्नतें करती रही, लेकिन जब आरोपी नहीं माना तो उसने अब कोहेफिजा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई। 

हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। भोपाल में रहने वाली 31 साल की लड़की विदिशा में जॉब करती है। उसने कोहेफिजा पुलिस को बताया कि अगस्त 2020 में उसकी मेट्रोमोनियल साइट से मुंबई के मलाड में रहने वाले बिजनेसमैन इस्माइल सैय्यद से पहचान हुई। इस्माइल ने प्रोफाइल में खुद की उम्र 35 लिखी थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद निकाह भी तय हो गया।

निकाह की तारीख 15 सितंबर 2020 तय हो गई। इस्माइल मुंबई से 15 सितंबर को भोपाल आया। वह भी उसके बुलाने पर होटल पहुंच गई। दिन भर वह यहां-वहां की बात करता रहा। उसने कहा कि बस काजी यहीं आ जाएंगे, उसके बाद हम निकाह कर लेंगे। उसने बहाने बनाते-बनाते देर रात कर दी। उसके बाद वह बोला काजी किसी कारण आज नहीं आ पा रहे हैं, वह कल सुबह आएंगे। तब तक तुम यहीं रुक जाओ।

उसके बाद उसने जबरन उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। उसके बाद वह बिना निकाह किए मुंबई चला गया। उसके मुंबई जाने के बाद उसकी उम्र के बारे में पता चला। उसकी उम्र 50 साल निकली। वह इसके बाद भी उससे निकाह करने को तैयार थी, लेकिन इस्माइल ने निकाह से मना कर दिया। परेशान होकर उसने शिकायत की है।

कोहेफिजा पुलिस थाने के TI अनिल बाजपेयी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और ज्यादती करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी के मुंबई का पता चल गया है। जल्द ही एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाएगी।

28 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 9 जिलों में मूसलाधार, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MP NEWS- जो गरीब बच्चे स्कूल फीस नहीं भर सकते उन्हें व्हाट्सएप पर पढ़ाने के आदेश जारी
MP NEWS- मध्य प्रदेश के 90000 स्कूलों की स्वायत्तता समाप्त करने के आदेश
KHULA KHAT- MP-DPI वेरीफाइड शिक्षकों के 10 जुलाई से पहले नियुक्ति पत्र जारी करें
MP BJP NEWS- प्रभारी मंत्री और निगम मंडल की नियुक्तियां निश्चित, भाजपा में चेहरे बदलेंगे
JABALPUR BJP NEWS- मैं शर्मिंदा हूं, मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: अजय विश्नोई
RERA MP सरकारी नौकरी- आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई
INDORE NEWS- डाॅक्टर के बेटे की मौत पर टीचर ने कहा: मजा आ गया
SSC NEW EXAM CALENDAR जारी करने की तैयारी

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
HEALTH TIPS IN HINDI- घबराहट और बेचैनी क्यों होता है, कैसे कंट्रोल किया जा सकता है
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
National Scholarships APP यहां से DOWNLOAD करें, भारत सरकार द्वारा सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए संचालित
e-LOTS APP यहां से DOWNLOAD करें - कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की किताबें बिल्कुल फ्री
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !