मैं शर्मिंदा हूं, मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: अजय विश्नोई - JABALPUR MP NEWS

जबलपुर
। वेटरनरी कॉलेज के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी के खिलाफ जबलपुर में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। भाजपा के ही पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि 'सांसद मेनका गांधी घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) है।'

मेनका गांधी ने वेटरनरी कॉलेज जबलपुर को घटिया कहा था

विधायक अजय विश्नोई ने 26 जून शनिवार सुबह 8.25 बजे अपनी ये पोस्ट की। इस पोस्ट पर 399 लोगों ने जहां रि-पोस्ट किया। वहीं 443 लोगाें ने उनकी बेबाक टिप्पणी को पसंद किया है। विधायक ने लिखा है कि विगत दिवस सांसद मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉक्टर विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नही हो जाता है परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं।

वेटरनरी डॉक्टरों ने मेनका गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्रों भी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जिसे मेनका गांधी ने हाल ही में कथित रूप से घटिया बताया था और उनका ऑडियो वायरल हो गया था।

बीजेपी सांसद मेनका गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग

वेटनरी डॉक्टर्स ने मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेजने की बात करते हुए उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है। डॉक्टरों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि जब तक अपने शब्दों पर वो माफी नहीं मांगती हैं, उनका विरोध जारी रहेगा। गुरुवार से उनके खिलाफ डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर अंजू नायक, डॉक्टर कविता राय ने कहा कि पशु चिकित्सकों की पढ़ाई पर बिना सोचे-समझे टिप्पणी करना सांसद मेनका गांधी को शोभा नहीं देता। उन्हें दुख है कि एक महिला होते हुए वह बयान देकर दूसरी महिला को अपमानित कर रही हैं।

ऑडियो वायरल होने के बाद आक्राेश

हाल ही में मेनका गांधी और वेटनरी डॉक्टर के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह मेनका गांधी वेटरनरी डॉक्टर को न केवल गालियां दे रही हैं, बल्कि उसकी काबिलियत पर भी सवाल उठा रही हैं। यहां तक कि मेनका गांधी ने जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को भी घटिया बता दिया। जबकि जबलपुर के वेटनरी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ना केवल देश बल्कि विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मेनका गांधी और वेटरनरी कॉलेज जबलपुर का विवाद क्या है

21 जून को एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटनरी विवि में पढ़े डॉक्टर विकास शर्मा से मेनका गांधी की फोन पर बात हुई थी। दरअसल चंडीगढ़ निवासी अंजली चौधरी अपना डॉग इलाज के लिए डॉक्टर शर्मा के पास लाई थी। उन्होंने उसका ऑपरेशन किया। मालिक उसे अपने घर ले गईं। जहां टांका टूट गया। बाद में इस डॉग का पैर काटना पड़ा। इसके बाद अंजली चौधरी ने इस मामले में मेनका गांधी से शिकायत की। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने फोन पर डॉक्टर के खिलाफ अपशब्द कहे और फिर कहां से डिग्री ली, पूछ कर वेटनरी विवि को देश का सबसे घटिया विश्वविद्यालय बता दिया।

26 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग समाचार- 90000 स्कूलों की स्वायत्तता समाप्त करने के आदेश
मध्य प्रदेश मानसून न्यूज- 12 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
MP TRANSFER POLICY 2021- मध्य प्रदेश तबादला नीति 2021
MP COLLEGE NEWS- फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित करने के निर्देश
MP-DPI वेरीफाइड शिक्षकों के 10 जुलाई से पहले नियुक्ति पत्र जारी करें- पढ़िए खुलाखत
OPS NEWS- शिवपुरी के शिक्षाकर्मियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किए
MP POLICE DSP VACANCY- एमपीपीएससी का नोटिफिकेशन जारी
BHOPAL NEWS- वैक्सीनेशन सेंटर पर हमला, दो नर्सें बाल-बाल बचीं
EPFO NEWS- पीएफ से पेंशन अकाउंट को अलग करने की तैयारी
JABALPUR NEWS- भाजपा नेता की पत्नी ने दम तोड़ा, हत्यारों ने 15 चाकू मारे थे
DELTA PLUS NEWS- भोपाल में अशोकनगर के व्यक्ति की मौत
SCHOOL REOPEN NEWS- नीति आयोग ने जोखिम भरा कदम बताया

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !