JABALPUR भाजपा नेता की पत्नी ने दम तोड़ा, हत्यारों ने 15 चाकू मारे थे - MP NEWS

0
जबलपुर
। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पुष्पराज कुशवाहा की मौत के बाद उनकी घायल पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। हत्यारों ने महिला के शरीर में चाकू से 15 वार किए थे। भाजपा नेता की मृत्यु घटना दिनांक 24 जून की रात को ही हो गई थी। भाजपा नेता की बहन एवं भांजा भी घायल हुए थे। 5 वर्षीय भांजे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन बहन अभी भी भर्ती है। 

14 जून को साईं नगर रामपुर में खूनी संघर्ष हुआ था

गोरखपुर टीआई सारिका पांडे के मुताबिक 14 जून को साईं नगर रामपुर में हुए विवाद में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष पुष्पराज उर्फ विजय कुशवाहा (24) की मौत हो गई थी। घटना में उसकी पत्नी नीलम कुशवाहा (22) पर भी आरोपियों ने चाकू से 15 वार किए थे। तब से वह मेडिकल अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार देर रात उसकी भी माैत हो गई। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वारदात में आरोपियों ने विजय के जीजा गोलू कुशवाहा, उसकी पत्नी रुचि उर्फ अनीता और बेटे प्रतीक (5) को भी घायल किया था। गोलू का घर थोड़ी दूरी पर था।

नगर पालिका की गलती के कारण हत्याकांड हो गया

आरोपी विनय कुशवाहा के घर की नाली का गंदा पानी मृतक पुष्पराज कुशवाहा के घर के सामने फैल रहा था। इस तरह की समस्याओं का समाधान करना नगरपालिका का काम है लेकिन नगर पालिका ने अपना कर्तव्य नहीं निभाया। नाली के गंदे पानी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद बढ़ता चला गया और एक गंभीर हत्याकांड में तब्दील हो गया।

14 जून की रात आरोपियों ने खेला खूनी खेल

नाली विवाद की रंजिश के ठीक एक महीने बाद 14 जून की रात पड़ोसी विनय कुशवाहा ने अपने जीजा गुप्तेश्वर निवासी साला राजा कुशवाहा और जीजा रवि कुशवाहा के साथ लाठी-डंडा और चाकू लेकर खूनी खेल खेला। आरोपियों ने सबसे पहले बीजेपी बूथ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के घर में घुसकर उसे और उसकी पत्नी नीलम पर 40 से अधिक वार कर लहूलहुहान कर दिया। मरणासन्न हालत में दोनों को छोड़कर थोड़ी दूरी पर रहने वाले उसके जीजा गोलू कुशवाहा के घर पहुंची।

बाउंड्रीवॉल कूद कर पहुंचे थे आरोपी

मामले में शिकायतकर्ता रवि कुशवाहा के मुताबिक रात करीब 10.45 बजे घर के गेट का ताला लगाकर अंदर भोजन कर रहा था, तभी कुछ लोगों के घर की बाउंड्रीवॉल कूद कर अंदर आने का शोर हुआ। वह बाहर निकला, तो देखा कि विनय, राजा व रवि घुस आए थे। तीनों ने लाठी से मारकर उसे चोट पहुंचाई। शोर सुनकर उसकी पत्नी रुचि बचाने पहुंची तो विनय ने उस पर चाकू से 12 वार कर डाले। वहीं, उसके पांच वर्षीय बेटे प्रतीक के पैर पर भी चाकू से तीन से चार वार कर दिया। इसके बाद चाकू लहराते हुए आरोपी भाग गए थे। बाहर निकलने पर उसे पता चला कि आरोपी पहले विजय कुशवाहा के घर में वारदात को अंजाम देने के बाद उसके घर में घुसे थे।

10 दिन से फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम

गोरखपुर पुलिस ने रवि कुशवाहा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एक राय होकर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट का प्रकरण दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं। 10 दिन से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक गोरखपुर व क्राइम ब्रांच की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगतार दबिश दे रही हैं। सतना की ओर का लोकेशन मिला था। टीम पता लगाने गई है।

दो साल पहले ही हुई थी पुष्पराज-नीलम की शादी

पुष्पराज राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहता था। दो साल पहले ही उसकी नीलम से शादी हुई थी। अभी उनकी कोई औलाद भी नहीं था। पुष्पराज मूलत: सतना अमरपाटन जगदीशपुर का रहने वाला था। पांच साल से वह साईंं नगर में नजूल की भूमि पर मकान बनाकर रहने लगा था। उसके साथ बड़ा भाई व पिता भी रहते थे, लेकिन वे दोनों गांव गए थे।

24 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!