RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़

यदि आपकी जन्मकुंडली में चंद्रमा मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ या फिर मीन राशि में स्थित है या नहीं आपके जन्म की राशि उपरोक्त 6 में से कोई एक है तो यह गुड न्यूज़ आपके लिए है। दिनांक 7 जुलाई 2021 से आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार दिनांक 7 जुलाई से भगवान सूर्यनारायण और बुध देव एक साथ मिथुन राशि में प्रवास करेंगे। इस योग को बुधादित्य योग कहा जाता है। आइए जानते हैं किस राशि वाले को किस तरह का फायदा हो सकता है:- 

मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी फलदायी होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता के योग भी बन सकते हैं। किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य योग का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में सब सफलता मिलेगी। लेन- देन और निवेश करने के लिए समय शुभ है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य योग का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। लेन- देन और निवेश से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे नया वाहन या घर खरीदने के भी योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि वालों के लिए बुधादित्य योग का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग शुभ समाचार ला सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा के भी योग बन सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें।

कुंभ राशि वालों के लिए बुधादित्य योग का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन- लाभ होने की पूरी संभावना है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मीन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग का राशिफल

मीन राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिमय बीतेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं और स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!