MAPIT में कर्मचारियों से बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है - Khula Khat @ CMO

0
मै यह ईमेल MAPIT के कर्मचारियों के हो रहे शोषण से अवगत कराने के लिए कर रहा हू।MAPIT में अधिकारियों के द्वारा अपने कर्मचारियों से अत्यधिक काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस वजह से सभी के व्यक्तिगत जीवन एवं स्वास्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 2-3 बार कर्मचारी ऑफिस मै ही चक्कर खा कर गिर पड़े। कई बार बीमारी की अवस्था मै होने पर भी ऑफिस बुलवाया जाता है और पूरा दिन काम करवाया जाता है।

एक कर्मचारी का एक्सीडेंट होने पर वह ड्रेसिंग करवाके घर चले गया था लेकिन जरुरी काम का बोलकर उसे उसी अवस्था में ऑफिस बुलवाया गया। छुट्टी पर होने के बाद भी अधिकारी अपेक्षा रखते हैं कि कर्मचारी घर से काम करेगा। MAPIT के अधिकारी अपनी छबि अच्छी करने एवं अधिकारियों की वाह वाही लूटने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाते है, सुबह 10 बजे से देर रात तक काम करवाते हैं। कई बार तो सुबह तक काम करवाते हैं और यह केवल कुछ दिनों से नहीं बल्कि करीब 2 वर्षो से ऐसी ही स्थिति है और दिन पे दिन स्तिथि और दयनीय होते जा रही है।  

रात के 1 बजे 2 बजे काम का स्टेटस माँगा जाता है और सुबह 6 बजे 7 बजे फिर से मैसेज चालू हो जाते है। कहने के लिए ऑफिस का समय 10:30 से 5:30 है, लेकिन ये केवल पेपर पर है, वास्तव मै बहुत अधिक समय कार्य करवाया जाता है। कर्मचारी अपनी नौकरी ना चले जाए इस भय से विरोध नहीं कर पाते ना ही कुछ कह पाते है। आपसे निवेदन है की कृपा करके पेपर मै इस न्यूज़ को डाले जिससे सभी को पता चल सके की MAPIT के कर्मचारियों की स्थिति कितनी ख़राब है। 

20 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!