INDORE: पति ने पैर दबाने कहा नवविवाहिता फांसी पर झूल गयी, 6 महीने पहले हुई थी शादी - MP NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अलकापुरी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने आधी रात को फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच मामूली कहा-सुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस बयान के आधार पर जांच में जुट गई है। 

आजाद नगर थाने में पदस्थ एसआई प्रियंका वोरा ने बताया कि नेहा पति शक्ति सिंह निवासी अलकापुरी मूसाखेड़ी ने फांसी लगाकर लगाकर जान दे दी है। ब्यावरा में रहने वाली नेहा की शादी छह महीने ही हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसी मनोज जोशी ने बताया कि उन्हें रात 2.15 बजे नेहा की ननद का कॉल आया था। उसने पड़ोसियों को आवाज भी लगाई थी। उसने बताया कि भाभी ने फांसी लगा ली है, आप लोग जल्दी आ जाइए। घटना वाली रात 10.15 बजे तक तो हम सब बैठकर बाहर बात कर रहे थे। तब नेहा भी बाहर बैठकर हंसी-मजाक कर रही थी। हमें कभी ऐसा लगा नहीं कि इनके बीच किसी प्रकार का कोई वाद विवाद है।

पति शक्ति मेडिकल पर काम करता है। वह शाम को काम से आया और पत्नी को मैसेज लिख कहा कि बेटू मेरे हाथ-पांव दवा दे। बहुत दर्द कर रहे हैं। इस पर नेहा ने उधर से रिप्लाय किया कि बेटू आप मेरे पांव दबा दो। इसके बाद गर्मी होने के कारण पति बाहर ही अपनी मम्मी के पास सो गया। इस पर नेहा ने शक्ति के मोबाइल पर मैसेज किया कि आप आ जाइए, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। ढाई बजे के करीब कुत्तों के भोंकने की आवाज आई तो वह उठे। इस पर उन्होंने देखा कि नेहा पंखे पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। जोशी का कहना है कि उनके घर का माहौल इतना अच्छा था कि ऐसा है कि लगता नहीं था कि नेहा ऐसा कदम उठा लेगी।

20 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !