IAS ने माँ की सेवा के लिए कलेक्टर पद छोड़ा, 35 दिन सब कुछ भूल कर सेवा की - MP NEWS

0
ग्वालियर
। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने अपनी बीमार मां रामदेवी की सेवा के लिए जीवन की पहली कलेक्टर पद की पदस्थापना अस्वीकार कर दी। मां के इलाज के लिए सब कुछ छोड़ कर 35 दिन तक संघर्ष किया लेकिन मंगलवार को ग्वालियर के एक प्राइवेट अस्पताल में अनूप कुमार की माताजी का निधन हो गया।

2013 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आइएएस अनूप कुमार सिंह जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पदस्थ हैं। हाल ही में 7 मई को मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें दमोह जिले का कलेक्टर पदस्थ करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अनूप कुमार सिंह ने कलेक्टर के पद पर अपनी प्रथम पदस्थापना को अस्वीकार कर दिया क्योंकि उनकी माताजी बीमार थी और अनूप कुमार सिंह किसी भी स्थिति में मां को अस्पताल में अकेला छोड़कर जाना नहीं चाहते थे। 

आलोक कुमार सिंह कानपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं

आइएएस अनूप कुमार सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। इटावा में भी घर है। बीमारी के दौरान उनकी मां इटावा में ही थीं। उनके परिवार में पिता और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। फरवरी, 2019 में अनूप कुमार सिंह ग्वालियर में बतौर अपर कलेक्टर पदस्थ हुए और 14 जून, 2020 तक रहे। 

COVID रिपोर्ट पहले नेगेटिव फिर पॉजिटिव और नेगेटिव आई

13 अप्रैल, 2021 को उनकी 67 वर्षीय मां रामदेवी की तबीयत बिगड़ी तो ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई फिर बाद में पाजिटिव आने के बाद फिर एक बार निगेटिव हो गई थी। पिछले नौ दिनों से अनूप कुमार सिंह की मां वेंटिलेटर पर थीं और डायलिसिस चल रहा था। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। 

आइएएस बेटे ने सब छोड़कर मां की सेवा की 

श्री अनूप कुमार सिंह फिलहाल जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। सिंह ने सारे काम छोड़कर मां की सेवा में लगे रहे और पूरे प्रयास किए। निधन के बाद उनकी मां के शव को कानपुर ले जाया गया। ग्वालियर निगमायुक्त शिवम वर्मा भी अंतिम संस्कार में कानपुर पहुंचे।

जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर भी रहे

आईएएस अनूप कुमार सिंह इस वक्त मध्य प्रदेश के जबलपुर में बतौर अपर कलेक्टर तैनात हैं। इससे पहले सिंह जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर भी रह चुके हैं। सात मई को मध्य प्रदेश सरकार ने अनूप कुमार सिंह का तबादला दमोह जिला कलेक्टर पद पर किया गया। इनके साथ ही चार अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले हुए।

आईएएस अनूप कुमार सिंह की जीवनी

14 मई 1987 को जन्मे अनूप कुमार सिंह वर्ष 2013 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। ये मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। बेहद शांत एवं सरल स्वभाव के हैं। काम को लेकर हमेशा सख्त रहते हैं। जबलपुर में कमिश्नर रहते हुए अनूप सिंह ने कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। जबलपुर अपर कलेक्टर पद पर अनूप कुमार सिंह दो फरवरी 2021 से सेवाएं दे रहे हैं।

19 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!