गोल्ड और कितना गिरेगा, मॉर्गन स्टेनली का विश्लेषण क्या कहता है, खरीदें या बेचें?

Updesh Awasthee
बिज़नस न्यूज़ डिपार्मेंट, 8 मार्च 2026
: 28 फरवरी को दुनिया के आसमान में अचानक काला धुआं देखने को मिला। इसके साथ ही बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ गई। अमेरिका के बाजार में सिर्फ तीन दिन के अंदर सोने की कीमत में लगभग 1 लाख रुपए का अंतर आ गया। आईए जानते हैं कि, मॉर्गन स्टेनली का विश्लेषण इस बारे में क्या है। हम आपको यह सब इसलिए बता रहे हैं ताकि आप अपने विवेक के आधार पर डिसीजन बना सकें, इस समय गोल्ड को खरीदना है या बेचना है। 

Should You Buy or Sell Gold Now? Morgan Stanley Shares Fresh Outlook

28 मार्च की घटना के बाद अमेरिका में Spot Gold लगभग 4,36,580 रुपए प्रतिऔंस तक पहुंच गया था लेकिन फिर अचानक इसमें गिरावट आना शुरू हो गई और और 3 मार्च 2026 को 3,65,137 रुपए पर सौदेबाजी हुई। वर्तमान में सोने की कीमत 4 लाख 28 हजार 747 रुपए प्रतिऔंस चल रही है। इसका मतलब हुआ की 1 ग्राम सोना 13784 रुपए का मिल रहा है। 

मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूत हो जाने के कारण और लिक्विडिटी (नगद पैसा) की डिमांड बढ़ जाने के कारण गोल्ड की कीमतों में गिरावट आ रही है। 28 फरवरी की घटना के बाद से अमेरिकी डॉलर में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़त हुई है। अमेरिका की सरकार इससे उत्साहित है लेकिन इसके कारण सोने की कीमत पर प्रेशर बन गया है। हालाँकि, मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि यह सुस्ती केवल अस्थायी है। 

दिग्गज बैंकों के भविष्य के लक्ष्य (2026 के अंत तक)

दुनिया के बड़े वित्तीय संस्थानों ने 2026 के लिए सोने की कीमतों के जो लक्ष्य (Targets) रखे हैं, वे काफी ऊँचे हैं:
  • J.P. Morgan: $6,300 प्रति औंस (लगभग ₹5,22,900)
  • UBS: $6,200 प्रति औंस (लगभग ₹5,14,600)
  • Deutsche Bank: $6,000 प्रति औंस (लगभग ₹4,98,000)
  • Morgan Stanley: $5,700 प्रति औंस (लगभग ₹4,73,100)
  • Goldman Sachs: $5,400 प्रति औंस (लगभग ₹4,48,200)
  • Citi Research: $5,000 प्रति औंस (लगभग ₹4,15,000) (0-3 महीने का लक्ष्य)

निवेशकों के लिए सलाह

अरबपति निवेशक रे डेलियो ने सुझाव दिया है कि बाज़ार की मौजूदा नाजुक स्थिति को देखते हुए, निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो का 5% से 15% हिस्सा सोने में रखना चाहिए। उनका मानना है कि अब केंद्रीय बैंक पारंपरिक फिएट मुद्राओं और ऋण को संपत्ति के संचय (store of wealth) के रूप में उस तरह से नहीं देख रहे हैं जैसे पहले देखते थे।

तो कुल मिलाकर फाइनल बात यह है कि, 28 फरवरी से आसमान में लगातार धुआं उठ रहा है इसलिए सोना थोड़ा धुंधला दिखाई दे रहा है लेकिन उसकी चमक खत्म नहीं हुई है। रणनीति पूर्वक इन्वेस्टमेंट करने वालों को इस साल की दीपावली माता लक्ष्मी का अच्छा आशीर्वाद मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ एजुकेशन और नॉलेज के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसके माध्यम से हम किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने या नहीं करने के पक्ष में किसी को इनफ्लुएंस करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। कृपया अपना डिसीजन बनाने से पहले आपके पास उपलब्ध सभी सोर्स का अध्ययन करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!