GWALIOR कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी को चपरासी ने पीटा - MP NEWS

0
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ चपरासी ने मारपीट कर दी। ऐसा भी बताया गया है, जब चपरासी ने महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की और हंगामा किया तो वह शराब के नशे में भी था। महिला कर्मचारी की शिकायत पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने FIR  दर्ज कर ली है।   

यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि स्थापना शाखा की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से चपरासी कालीचरण अवकाश का आवेदन मांगने आया था। महिला कर्मचारी ने उसे आवेदन दे दिया। आवेदन भरने के बाद उसने संबंधित विभाग में दे दिया। शाम करीब 4 बजे कालीचरण लौटकर आया। महिला कर्मचारी जैसे ही उसे दिखी तो अभद्रता शुरू कर दी। वह बोला- आवेदन का क्या हुआ। महिला कर्मचारी को इसकी जानकारी नहीं थी तो उसने कहा जहां आवेदन दिया था, वहां जाकर पता कर लें। उसने महिला कर्मचारी से अभद्रता की तो वह जाने लगी।

इस पर उसने महिला कर्मचारी को पकड़ा और मारपीट कर दी। महिला कर्मचारी का शोर सुनकर दूसरे कर्मचारी दौड़कर आए। कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और फिर महिला कर्मचारी को बचाया। कालीचरण मारपीट कर भाग गया। सारे कर्मचारी महिला को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास पहुंचे। कलेक्टर ने FIR कराने को कहा। इसके बाद महिला कर्मचारी ने एफआईआर दर्ज कराई।

11 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!