CHIRAYU BHOPAL में 5वीं मंजिल से गिरे मरीज की मौत, आत्महत्या, हादसा या हत्या! - CORONA NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में कोरोनावायरस के संक्रमण का इलाज कराने के लिए भर्ती हुए 45 साल के देवेंद्र मालवीय ने पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 29 अप्रैल को भर्ती हुए थे। तब से लेकर 4 मई तक के बीच उनके साथ क्या हुआ, यह जांच का विषय है।

टीआई खजूरी संध्या मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान भेल निवासी 45 साल के देवेंद्र मालवीय के रूप में हुई। वे यहां पर 29 अप्रैल को भर्ती हुए थे। वे कोरोना पॉजिटिव थे। उनके मंगलवार सुबह अस्पताल की 5 मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी। जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही देवेंद्र के बारे में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज ने आत्महत्या की है या फिर या कोई हादसा है अथवा सोची समझी साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण डेड बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या या हादसा पता नहीं चल पाएगा।

04 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!