MP CORONA: 12 लोगों की मौत, 18000 से ज्यादा पीड़ित - UPDATE NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। आज भी पॉजिटिविटी रेट 10% लगभग है। यानी प्रत्येक 100 में से 10 सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सरकारी अस्पतालों में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 18000 से ज्यादा लोग कोविड-19 से पीड़ित होकर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इस लिस्ट में 1 नाम मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भी है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 01 APRIL 2021

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 01 अप्रैल 2021 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
25656 सैंपल की जांच की गई।
436 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
23110 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2546 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
9.9% आज का पॉजिटिविटी रेट।
12 मरीजों की मौत हो गई।
1573 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 298057
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 3998
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 276002
आज दिनांक 1 अप्रैल 2021 को संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 18057

MADHYA PRADESH COVID19 UPDATE NEWS 01 APRIL 2021

इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में आज भी कोई सुधार नहीं हुआ है। 
ग्वालियर में स्थिति बिगड़ गई है। आज पहली बार पॉजिटिव नागरिकों की संख्या 107 नजर आई। 

जिन जिलों में 20 से अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं:- indore, bhopal, jabalpur, gwalior, Khargon, sagar, Ujjain, Ratlam, Betul, Dhar, Rewa, vidisha, narsinghpur, shivpuri, chhindwara, satna, balaghat, badwani, dewas, sehore, khandwa, Jhabua, katni, shajapur, seoni, mandla and Burhanpur.

जिन जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज है उनके नाम इस प्रकार हैं:-  Indore, bhopal, jabalpur, gwalior, khargon, sagar, ujjain, ratlam, betul, dhar, rewa, vidisha, narsinghpur, shivpuri, chhindwara, balaghat, Badwani, Dewas, Neemuch, mandsaur, shehdol, sehore, damoh, khandwa, raisen, rajgarh, katni, shajapur, guna and Burhanpur.

MP CORONA DISTRICT WISE STATUS LIST 



01 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !