JABALPUR: सांसद राकेश सिंह कोरोना पॉजिटिव, जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों में हड़कंप - MP NEWS

NEWS ROOM
जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद राकेश सिंह की एक चूक कई लोगों को भारी पड़ सकती है। सांसद एक दिन पहले शहर में कई कार्यक्रमों व बैठकों में शामिल हुए। इन बैठकों में अन्य जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी शामिल हुए थे। अब उनके कोरोना संक्रमित आने के बाद हड़कंप मचा हआ है। सांसद ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की खबर दी। सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगाें से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।   

जानकारी के अनुसार सांसद राकेश सिंह को होम आईसाेलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने पर उन्होंने टेस्ट कराया था। सांसद शनिवार दोपहर को गोराबाजार में नवनिर्मित 220 केवी सब स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ केंट विधायक अशोक रोहाणी, सेना और ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद सांसद ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में कलेकटर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, विधायक सुशील तिवारी, नंदनी मरावी सहित कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए थे।

इसके अलावा सांसद दिशा की बैठक में भी शामिल हुए थे। इस बैठक में बैठक में भी विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, संजय यादव, विनय सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, सदस्य विनय असाठी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर, जिला पंचायत सीईओ रिजु बाफना, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, अनूप कुमार सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

सांसद ने रविवार को जैसे ही खुद के संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर दी। हड़कंप मच गया। सांसद से करीबी दिखाने के चक्कर में कई नेता व अधिकारी पास में खड़े होकर बात किए थे। अब सभी को संक्रमित होने का डर सताने लगा है। इसके अलावा सांसद के साथ मौजूद रहे पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी संक्रमित होने के खतरे में आ गए हैं।

04 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!