MP कांग्रेस MLA के बेटे के खिलाफ रेप की FIR दर्ज, लड़की से झूठा वादा करके संबंध बनाया था - INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर
। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा से विधायक एवं कांग्रेस नेता मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ उसी की गर्लफ्रेंड ने महिला थाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि विधायक के बेटे ने शादी का झूठा वादा करके संबंध बनाए और फिर वादे से मुकर गया।

कांग्रेस विधायक के बेटे ने प्यार में भी झूठा वादा कर दिया

टीआई ज्योति शर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की केंट रोड पर रहती है। गुरुवार को उसने डीआईजी मनीष कपूरिया से मुलाकात करके कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ शिकायत की थी। डीआईजी के निर्देश पर प्रारंभिक जांच के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। मामला शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठे प्यार का है।

विधायक के बेटा वादे से मुकरा, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने FIR दर्ज करवा दी 

पुलिस प्रकरण के अनुसार लड़की ने शिकायत की है कि उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा सीट से विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल ने पिछले साल दिसंबर में उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। पूरा विश्वास हासिल करने के बाद एक दिन नशीला ड्रिंक पिलाकर उसका रेप किया और शादी का वादा दोहराया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन कभी कोरोनावायरस तो कभी दूसरे बहाने बनाकर शादी की बात टालता रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब लड़की ने शादी के लिए जिद पकड़ ली तो विधायक को तोड़ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया।

02 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!