DEWAS: उत्कृष्ट के बाद नवोदय विद्यालय में उप प्राचार्य सहित 11 कर्मचारी पॉजिटिव - MP NEWS

CORONAVIRUS IN NAVODAYA VIDYALAYA DEWAS MADHYA PRADESH

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार देखा जा रहा है। 2 दिन पहले उत्कृष्ट विद्यालय में 6 शिक्षक और 7 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले थे। आज नवोदय उप प्राचार्य सहित 11 कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के समाचार आ रहे हैं। 

नवोदय विद्यालय देवास की कक्षाएं 3 दिन के लिए बंद

प्राचार्य एचके सिंह ने बताया कि विद्यालय के 11 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्हें होम आइसोलेशन पर कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर अभी कुछ दिन स्कूल की क्लासेस को बंद किया गया है और सावधानी बरती जा रही है। 

स्कूल में संक्रमण कहां से आया पता नहीं: प्राचार्य

उन्होंने बताया कि संक्रमण कहां से आया इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन राहत की बात है कि सभी कर्मचारियों को किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं है और वह घर पर इलाज ले रहे हैं। प्राचार्य सिंह ने बताया कि 72 लोगों की जांच करवाई थी। इसको लेकर टीम ने यहां आकर सैंपल लिए थे। 

05 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !