विश्व का सबसे दौलतमंद राजा कौन था, आज तक किसी के पास इतना धन नहीं - GK IN HINDI

धनवान राजाओं की कहानियां तो आपने काफी सुनी होंगी और इन दिनों दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट भी आप पढ़ते रहते होंगे परंतु क्या आप जानते हैं विश्व का सबसे दौलतमंद राजा कौन था। किस राजा के पास दुनिया का सबसे ज्यादा गोल्ड मौजूद था। इस बारे में किवदंती तो कई हैं परंतु इतिहास के रिकॉर्ड में दर्ज विवरण की बात करें तो दुनिया के सबसे दौलतमंद राजा का नाम था मंसा मुसा।

मनसा मूसा के पास कुल कितने मूल्य का स्वर्ण भंडार था

यूरोप के इतिहासकारों का कहना है कि मनसा मूसा के पास इतनी दौलत थी कि उसकी गणना तो दूर की बात आकलन नहीं किया जा सका। कभी कोई पता नहीं कर पाया कि उसके पास कुल कितना स्वर्ण भंडार था परंतु कहा जाता है कि उसके पास मौजूद स्वर्ण भंडार की उस समय कीमत चार लाख मिलियन अमेरिकी डॉलर रही होगी। 

दुनिया को कब पता चला कि मंसा मुसा सबसे धनवान राजा है 

बात सन 1324 की है जब मनसा मूसा एक धार्मिक यात्रा पर निकला था। लोगों ने देखा कि वह कितना धनवान है और उसकी चर्चा सारी दुनिया में होने लगी। इस यात्रा के कारण उसे इतिहास में दर्ज किया गया। इस यात्रा के बाद यूरोप के राजाओं ने पहली बार मनसा मूसा का नाम सुना। पहली बार उसके देश को 14वीं सदी के कैटलन एटलस में शामिल किया गया और जो चित्र उसका बनाया गया उसमें मनसा मूसा सोने का मुकुट पहने हुए हाथ में सोने की मोहर लिए दिखाई दिया। इसका अर्थ था कि यह दुनिया का सबसे धनवान राजा है।

दुनिया के सबसे अमीर राजा की धार्मिक यात्रा की कहानी

मनसा मूसा के कारवां में 60000 लोग शामिल थे। दुनिया के कई राजाओं की कुल सैनिक संख्या इतनी नहीं थी।
यात्रा में 12000 लोग उसके निजी अनुचर थे। यानी उसका व्यक्तिगत काम करने वाले कर्मचारी।
मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार था, उससे आगे 500 लोगों का दस्ता चल रहा था और सभी के हाथ में सोने की छड़ी थी। 
मनसा मूसा के 500 संदेशवाहक बेहतरीन रेशम का लिबास पहना करते थे। उनके पहनावे से उनके राजा के धनवान होने का पता चलता था।
मनसा मूसा के काफिले में 80 वोटों का जत्था चल रहा था जिसके ऊपर 136 किलो सोना लगा हुआ था। 
यात्रा के दौरान मनसा मूसा गरीबों को खुले हाथ से सोना दान दे रहा था।
मनसा मूसा जब मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजरा तो वहां उसने गरीबों को इतना स्वर्ण दान कर दिया कि अचानक बड़े पैमाने पर काहिरा में महंगाई बढ़ गई।

मनसा मूसा को दुनिया का सबसे धनवान राजा किसने घोषित किया 

यूरोपीय विशेषज्ञों ने जब मनसा मूसा की धार्मिक यात्रा के बारे में सुना तो उसकी पुष्टि के लिए विशेषज्ञों ने पूरे मार्ग में लोगों से बातचीत की। आम जनता के बयान मिल जाने के बाद वह मनसा मूसा के देश पहुंचे और वहां सत्यता का पता लगाया। जब सब कुछ प्रमाणित हो गया तो विश्व के सबसे प्रमाणित नक्शे कैटलन एटलस में मनसा मूसा के देश 'माली' को शामिल किया गया। इसके साथ मनसा मूसा का नाम भी शामिल किया गया। 14वीं सदी के कैटलन एटलस में उस वक्त की उन तमाम जगहों का वर्णन है जो यूरोपीय लोगों को मालूम थी। 

दुनिया के सबसे धनवान राजा मनसा मूसा के बारे में संक्षिप्त विवरण 

दुनिया के सबसे अमीर राजा का नाम: मंसा मुसा प्रथम 
मंसा मुसा का असली नाम: मूसा कीटा प्रथम 
मनसा मूसा किस देश का राजा था: टिम्बकटू (वर्तमान में अफ्रीका) 
मनसा मूसा ने कब तक शासन किया:  साल: 1280-1337 
मंसा मुसा के साम्राज्य का नाम: माली 
माली साम्राज्य पर शासनकाल: c.1312– c.1337 (c. 25 वर्ष) 
मंसा मुसा की मृत्यु: 1337 उम्र 56 साल
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !