सहेली ने सिर पर बीयर की बोतलें फोड़ीं, त्रिलंगा वाली पार्टी का भी जिक्र आया - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। लड़कियां अब लड़कों से कम नहीं है बल्कि आगे निकल रही है। भोपाल में एक लड़की ने अपनी रूम पार्टनर दूसरी लड़की के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी क्योंकि उसे रूम में अंडा खाने से मना किया गया था। बीयर की बोतल से घायल लड़की का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बागसेवनिया निवासी रितु श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा उम्र 20 साल उसकी मुंह बोली छोटी बहन है। शाहपुरा में रूपल का घर और श्रद्धा भी उसी के साथ रहती है। कुल मिलाकर दोनों रूम शेयर करती हैं। घटना वाले दिन श्रद्धा ने रूपल को रूम में अंडा खाने से रोक दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और रूपल ने श्रद्धा के सिर पर बीयर की दो बोतलें फोड़ दी।

कार से बहन के घर पहुंची और हंगामा किया 

रितु श्रीवास्तव का कहना है कि श्रद्धा के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ने के बाद रूपल उसके घर आ गई और गंदी गंदी गालियां देते हुए हंगामा किया। इतना ही नहीं उसका फ्रिज और स्कूटर गिरा दिया।

रितु श्रीवास्तव कौन है

लॉकडाउन के दौरान त्रिलंगा के एक क्लब में पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने यहां बर्थडे पार्टी के नाम पर इकट्ठे हुए कई लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई लड़कियों में कई 18 साल से कम उम्र की थी। इस मामले का कनेक्शन ड्रग्स माफिया और धर्म परिवर्तन की साजिश से भी जोड़ा गया था। रितु श्रीवास्तव ने बताया कि वह और उसकी बहन श्रद्धा इसमें शामिल नहीं थे।

24 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!