BHOPAL: लिव-इन में GF प्रेग्नेंट, BF फरार, रेप की FIR - MP NEWS

भोपाल।
भोपाल में लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका को धोखा देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किराए का घर का लिया। खर्चा भी उठाया। एक साल तक रेप करता रहा। लेकिन, पार्टनर के गर्भवती होते ही आरोपी पचमढ़ी घूमकर आने की कहकर गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद प्रेमी का पता नहीं चला तो पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराई।

कमला नगर पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय महिला तलाकशुदा है। वह 2015 से पति से अलग हो गई थी। उसके बाद से वह टीटीनगर इलाके में रहने लगी। उसके पिता बल्लभ भवन में कर्मचारी हैं। महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि 2019 में उसकी पहचान 30 साल के पुष्पेंद्र दांगी से हुई थी। वह अपने एक परिचित के जरिए उससे मिली थी। पुष्पेंद्र ने बताया था कि वह गंजबासौदा का रहने वाला है। धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हो गया। वह उसके साथ ही कमला नगर इलाके में एक फ्लैट में रहने लगी। करीब 1 साल तक साथ में रहे। इस दौरान पुष्पेंद्र ने उसके साथ रेप किया। जब उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई तो उसने कहा कि अभी लॉकडाउन है। वह पचमढ़ी घूमकर आता है। उसके बाद शादी कर लेगा। पुष्पेंद्र उसे धोखा देकर चला गया। उसके बाद उसने अपना फोन भी बंद कर लिया।

महिला ने पुष्पेंद्र की कई जगह तलाश की, लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसने कमला नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पुष्पेंद्र के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र भोपाल में प्राइवेट जॉब करता था। हालांकि वह जॉब कहां करता था, इसके बारे में महिला को पता नहीं है। महिला के अनुसार, पुष्पेंद्र गंजबासौदा में रहता था, लेकिन उसका स्थाई पता भी महिला के पास नहीं है। ऐसे में गंजबासौदा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द वहां एक टीम भेजकर आरोपी के पते की जानकारी ली जाएगी। फिलहाल, आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले में जिस परिचित के जरिए महिला आरोपी से मिली थी, उससे भी पूछताछ की जा सकती है।

24 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !