BHOPAL फैशन अड्डा के मालिक ने युवती को बंधक बनाकर, 90 दिन तक रेप किया: FIR - MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने युवती का किडनैप कर उसे 3 महीने तक फ्लैट में बंधक बनाकर रेप किया। युवती आरोपी के चंगुल से छूट कर परिजनों के साथ थाने पहुंची और व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   

तलैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती ने थाने पहुंच कर रेडीमेड कपड़ा व्यापारी एवं फैशन अड्डा के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को रेतघाट तलैया स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाया था जुलाई महीने से वह फ्लैट में पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। दो दिन पहले आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती अपने परिजन के पास पहुंची। उन्होंने बताया कि युवती की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ताहिर अथर के खिलाफ धारा 376(2)(N), 366, 344, 323 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि नदीम प्रेस रोड कोतवाली में आरोपी ताहिर फैशन अड्डा के नाम से रेडीमेड की दुकान का संचालन करता है। उसकी दुकान पर पीड़ित युवती खरीदारी के लिए पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर युवती को अपने झांसे में लिया और उसे शादी करने का झांसा देकर अपने प्लेट में ले गया। इस फ्लैट में आरोपी ने युवती को 3 महीनों तक बंधक बनाकर रखा। उसके साथ कई बार गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से भी इनकार कर दिया। कई बार युवती ने आरोपी के चंगुल से छूट कर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि आरोपी उसे फ्लैट में बंद करके चला जाता था। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद आरोपी को इब्राहिम पुरा इलाके से गिरफ्तार किया है।

30 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!