ग्वालियर बीमा अस्पताल के कर्मचारी का शव फांसी पर लटका मिला / GWALIOR NEWS

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बीमा अस्पताल के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह पिछले दो दिन से घबराया हुआ था, क्योंकि उसका विवाद साथ में काम करने वाले एक कर्मचारी से हो गया था। उस कर्मचारी ने पड़ाव थाने में शिकायत कर दी थी। वह पुलिस और उस कर्मचारी के डर से अपने भाई के घर चला गया। यहीं उसने फांसी लगा ली। 

घटना नेहरू पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस को आशंका है कि डिप्रेशन में फांसी लगाई गई है। टीआई जनकगंज विनय शर्मा ने बताया कि लोकाे रोड का रहने वाला बृजलाल (50) बीमा अस्पताल में काम करता था। दो दिन पहले उसका झगड़ा साथ में काम करने वाले मनोज वाल्मीक से हो गया था। मनोज ने पड़ाव थाने में शिकायत की थी। इसके बाद से वह नेहरू पेट्रोल पंप के पास रहने वाले अपने भाई के घर चला गया। यहां उसने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

मृतक के भतीजे कमल किशोर का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से चाचा बहुत डरे हुए थे और उनके घर पर ही रह रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष के लोग उनके बच्चों को धमका रहे थे। शुक्रवार को उनकी जमानत के लिए वकील से बात भी कर ली थी। उससे पहले ही चाचा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

टीआई शर्मा ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर जब घर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि वह बहुत घबराया हुआ था। शिकायत करने के बाद मनोज उसे धमका रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

22 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

चेक बाउंस होने पर क्या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, क्या थाने में FIR लिखवा सकते हैं
बड़ी खबर! गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के घर जाकर बधाई दी
विवाहित महिला को भगा ले जाने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत मामला दर्ज होता है
दुनिया के सबसे धनवान लोगों की कुर्सी किस लकड़ी से बनी होती है, यहां पढ़िए
ग्वालियर में महिला व्यापारी की लाश फांसी पर झूलती मिली
इंदौर की लड़की से लंदन वाले BF ने गिफ्ट के नाम पर 4 लाख रूपये ठग लिए
विश्व मच्छर दिवस: पढ़िए कुछ मजेदार चौंकाने वाली जानकारियां
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बेरोजगारों की आत्महत्या पर विवादित बयान
टीकमगढ़ डिप्टी कलेक्टर का एक्सीडेंट, सागर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के 6 संभागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
इंदौर में BF संग लिव इन में रह रही लड़की ने सुसाइड किया
क्या हम अपने मकान को स्मार्ट होम बना सकते हैं, पढ़िए क्या चेंज कर सकते हैं
क्या आपको सुरक्षा के लिए दूसरे पर हमला करने का हक है, पढिए कानून क्या कहता है
इंदौर की प्राइवेट पार्टियों में नाबालिग लड़कियां
भोपाल में मूसलाधार बारिश: सभी SDM सहित पूरा जिला प्रशासन अलर्ट पर
आरक्षक ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की, पहली पत्नी को बताया भाभी, मामला दर्ज
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!