यूपी का फरार विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, 73 साल उम्र, 73 मामले दर्ज / NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। उत्तर प्रदेश की पुलिस पार्टी का नरसंहार करके फरार हुआ विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। आज यूपी का फरार विधायक विजय मिश्रा भी मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। विधायक विजय मिश्र हुई उज्जैन आया था और वहां से आगर मालवा पहुंचा, जहां उसे पकड़ लिया गया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

73 साल के विधायक पर 73 मामले दर्ज हैं

मध्य प्रदेश की आगर मालवा पुलिस के अनुसार, 73 साल विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उनके यूपी विधायक होने की पुष्टि की जा रही है। खबर है कि भदोही एसपी की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। विजय मिश्रा ज्ञानपुर के रहने वाले हैं। उस पर 73 मामले दर्ज हैं। वह 8 अगस्त से फरार था।

विधायक ने कहा था यूपी पुलिस मेरा एनकाउंटर करना चाहती है क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं 

विधायक विजय मिश्रा का हाल ही में एक बयान आया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस मेरा एनकाउंटर कराना चाहती है क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं। बताया जा रहा है कि विधायक मिश्रा कार (यूपी-60-बीआर-6030) से उज्जैन होते हुए आगर-मालवा पहुंचा था। मार्ग में तनोड़िया थाना के पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और पूछताछ के लिए थाने लाए। विधायक के साथ तीन अन्य लोग भी हैं। थाने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

किस मामले में फरार हुए हैं विधायक विजय मिश्रा

विधायक विजय मिश्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में मीरजापर-सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी बेटे विष्णु मिश्र पर कृष्णमोहन तिवारी ने केस किया था। आरोप था कि विजय मिश्र, उनकी पत्नी और बेटे ने मारपीट कर संपत्ति हड़पने की कोशिश की है। तीनों के खिलाफ 8 अगस्त केस दर्ज हुआ था, जिसमें गुंडा एक्ट लगाया गया था। इसके बाद से विजय मिश्रा फरार था। वह आरोपों को गलत बता रहा है। 

14 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!