गुना में SAF कमांडेंट की लाश कुर्सी पर बैठी मिली, कनपटी में गोली धंसी थी / GUNA MP NEWS

गुना।
मध्य प्रदेश के गुना शहर में SAF- स्पेशल आर्म्ड फोर्स (हिंदी; विशेष सशस्त्र बल) के डिप्टी कमांडेंट श्री विजय सोनी की लाश आज सुबह उन्हीं के घर में कुर्सी पर बैठी हुई मिली। उनकी कनपटी में गोली धंसी हुई है। यह गोली उन्होंने खुद मारी या फिर किसी और ने, समाचार लिखे जाने तक इसका खुलासा नहीं हुआ है परंतु यह पता चल गया है कि गोली उनकी सर्विस रिवाल्वर से चली है। 

कमांडेंट विजय सोनी 18 महीने बाद रिटायर होने वाले थे, सुसाइड नोट नहीं मिला

विजय सोनी 26 वी बटालियन गुना में पदस्थ थे। वे यहां अकेले ही शासकीय आवास में रहते थे। सुबह-सुबह उनका शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुला लिया था। विजय का 18 महीने बाद रिटायरमेंट होना था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब तक परिजन के बयान भी नहीं हो पाएं हैं। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या करने की आशंका जरूर जता रही है, लेकिन सभी बिंदुओं की जांच करने की बात कह रही है।

कमांडो 2 विजय सोनी की मौत सुबह 7:00 बजे के आसपास हुई

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 7 बजे की है। पास में ही 9 एमएम की सर्विस पिस्तौल मिली है। उनके कान के बाजू से गोली लगी है। पहली नजर में एफएसएल अधिकारी इसे खुदकुशी का मामला बता रही।

कोई पारिवारिक तनाव या जिम्मेदारी नहीं थी

लोगों ने बताया कि यहां पर विजय अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे बताए जाते हैं। बेटा मुंबई और बेटी बेंगलोर में रहती है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !