मध्य प्रदेश कोरोना: 37 जिलों में 10 से ज्यादा एक्टिव केस, स्थिति चिंताजनक / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (COVID-19) के संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कलेक्ट सैंपल में पॉजिटिव का औसत जो 2% था बढ़कर लगभग 4% हो गया है। यानी प्रत्येक 100 सैंपल में से 4 सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के 37 जिलों में आज की तारीख में 10 से ज्यादा लोग महामारी से पीड़ित है, सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें एक्टिव केस रूप में दर्ज किया गया है।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 07 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 07 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में  9741 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 119 रिजेक्ट हो गए। 9398 सैंपल नेगेटिव लेकिन 343 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्य प्रदेश महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 15627 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 5 मरीजों की मृत्यु हुई, मरने वालों की कुल संख्या 622 हो गई। 189 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए, कोरोनावायरस से जंग जीतने संख्या 11768 हो गई है। मध्य प्रदेश में आज की तारीख में 3237 नागरिक कोरोनावायरस के संक्रमण से पीड़ित है।

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

इंदौर में 78 पॉजिटिव मामलों ने एक बार फिर स्थिति चिंताजनक बना दी है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के मैनेजमेंट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
भोपाल में 45 पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस 559 हो गए हैं। यानी स्थिति यहां भी चिंताजनक है।
मुरैना में 36 पॉजिटिव 422 एक्टिव केस बेहद गंभीर हालात बन गए हैं। प्रशासनिक लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार माना जाना चाहिए।
ग्वालियर में 61 पॉजिटिव 298 एक्टिव केस, केवल मुरैना का असर नहीं बल्कि प्रशासन की ढिलाई और लोगों की लापरवाही भी नजर आ रही है।
शिवपुरी जिले की हालत लगातार खराब होती जा रही है। 10 पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस की संख्या 50 हो गई। यह टोटल लॉकडाउन से लेकर अब तक लोगों पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं किया गया। केवल सर्कुलर जारी होते रहे।



07 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में 'अपना घर अपना विद्यालय' का भारी विरोध, आदेश पालन से इंकार
सीएम शिवराज सिंह दिल्ली से बैरंग वापस लौटे, केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में नहीं ले पाए
ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव, CM सहित 1000 भाजपा नेताओं पर संकट
ग्वालियर में बाहर से आने वालों को 14 दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा
MPPSC: हाईकोर्ट ने दिव्यांग सहायक प्रध्यापकों को नियुक्ति देने की लास्ट डेट तय की
ये खूब रही, शिक्षा मंत्री ने सरकार गिरा दी और हाई स्कूल रिजल्ट का क्रेडिट कमलनाथ को
रसोई गैस की आग नीली क्यों होती है, क्या इससे खाना गर्म तो होता है लेकिन पकता नहीं
मेष, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष उपाय, ध्यान से पढ़िए
चुम्बक केवल लोहे को ही क्यों खींचता करता है, पीतल, सोना या चांदी भी तो धातू हैं
मध्य प्रदेश के 5 लाख शासकीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि
रीवा को मंत्री पद नहीं मिला तो क्या एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना मिल गई
कोर्ट में यूज होने वाला पेपर हरा और थोड़ा ज्यादा बड़ा क्यों होता है
यदि किसी व्यक्ति को आवेदन देने से रोका जाए तो क्या FIR दर्ज हो सकती है
हद कर दी, घरों में स्कूल लगवा दिए, सरकार संक्रमण फैलाएगी!
यदि कोई दबंग धमकी देकर किसी से अवैध काम करवाए तो FIR किसके खिलाफ दर्ज होगी
BSNL: ₹6.66 में 5Gb डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग +100 SMS
मध्य प्रदेश कोरोना: संक्रमित नागरिकों की संख्या 15000 के पार, 9 जिलों में हालत बेकार
ग्वालियर में 'महाराज' के महल के सामने कमलनाथ कैंप लगाएंगे
कॉलेजों में जनरल प्रमोशन नहीं देंगे, परीक्षाएं होंगी: UGC का फैसला

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !