मेष, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष उपाय, ध्यान से पढ़िए / SHIV KA SAWAN

जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं परंतु इस तरह के परिवर्तन जो जीवन को प्रभावित करते हो, निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके जीवन में जो भी परिवर्तन हो, हमेशा शुभ और मंगलकारी हो। यहां हम मेष, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ विशेष उपाय बता रहे हैं। इनका पालन करने से तीनों राशि वाले लोगों को ना केवल सफलता प्राप्त होगी बल्कि कष्टों से मुक्ति और आने वाले संकट से रक्षा प्राप्त होगी।

मेष राशि के लोग सफलता प्राप्ति के लिए किसकी पूजा करें

सभी 12 राशियों में मेष राशि सबसे पहली राशि होती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में भगवान शिव को और अधिक प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।

संकट से मुक्ति के लिए मकर राशि के लोग किसकी पूजा करें

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं का कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।

इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।

कुंभ राशि के लोग कष्टों से मुक्ति के लिए किसकी पूजा करें

जिस प्रकार मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं उस तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातको के लिए दान करना अच्छा रहेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !