मध्य प्रदेश कोरोना: चंबल में ब्लास्ट, ग्वालियर भी लाल, भोपाल बेहाल / MP CORONA UPDATE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के जड़ से खात्मे के लिए 'KILL CORONA' अभियान का ऐलान किया और उधर सरकारी रिपोर्ट में कोरोनावायरस का खतरनाक हमला दिखाई दे रहा है। चंबल संभाग में 41 नागरिक पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्वालियर में भी 11 पॉजिटिव दर्ज हुए हैं। भोपाल का हाल बेहाल बना हुआ है आज 45 पॉजिटिव मिले। इंदौर में लगभग हर रोज की तरह आज भी मृतकों की संख्या 4 बताई गई है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 24 JUNE 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 24 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7166 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 97 रिजेक्ट हो गए। 6979 नेगेटिव लेकिन 187 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में अब तक कुल संक्रमित नागरिकों की संख्या 12448, आज 9 मरीजों की मृत्यु के साथ महामारी से मरने वाले नागरिकों की संख्या 534, आज 138 डिस्चार्ज के साथ कुल स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 9473 हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पूरे प्रदेश में 2441 नागरिक संक्रमित है। यानी पिछले 24 घंटे में 9 मृतक और 138 डिस्चार्ज घटाने के बाद एक्टिव केस की संख्या में 40 की वृद्धि हो गई। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्यप्रदेश में एक्टिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 
चंबल संभाग में काफी खतरनाक स्थिति सामने आई है। भिंड में 22 और मुरैना में 19 पॉजिटिव काफी गंभीर चिंता का विषय है। 
भिंड-मुरैना में भारी संक्रमण के कारण ग्वालियर भी खतरे में है क्योंकि हजारों लोग सुबह का नाश्ता चंबल संभाग के किसी शहर/ गांव में तो दोपहर का भोजन ग्वालियर में करते हैं। 50,000 से ज्यादा लोग डेली अप डाउन करते हैं। 
भोपाल के हालात लगातार खराब बने हुए हैं। 45 पॉजिटिव और 5 मरीजों की मृत्यु। अच्छा समाचार नहीं है। 
इंदौर के आंकड़े बता रहे हैं कि वह सुधरने वाला नहीं है। डॉक्टर जनता पर और मरीज डॉक्टरों पर आरोप लगाते रहते हैं। आज भी 34 पॉजिटिव चार मरीजों की मौत।



24 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

इस लड़की से कोई शादी करने को तैयार नहीं था, आज मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है
कार की विंडशील्ड तिरछी क्यों होती है, जबकि बस में सीधी होती है
जीभ पर कड़वा स्वाद थोड़ी देर से क्यों आता है जबकि मीठा पहले
ग्वालियर में बैरल में फंसी गोली प्रॉपर्टी डीलर के पेट को चीरते हुए पड़ोसी की दीवार में धंसी, मौत
मध्यप्रदेश में क्या 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया
जबलपुर विधायक के दो बैंक खाते खाली कर गए साइबर चोर, माननीय को पता तक नहीं चला
SIHORA: खुले में शौच को गई महिला की हत्या
MPPEB जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द, ऑफिशल नोटिफिकेशन का इंतजार
यदि इंटरनेट बैंकिंग के बाद लॉगआउट करना भूल जाएं तो क्या होगा
100% काला रंग क्या सामान्य आंखों से देखा जा सकता है, आइए जानते हैं दुनिया की सबसे काली चीज क्या है
मध्यप्रदेश: शादी के बाद प्यार की सजा, पति को कंधे पर बिठाकर गांव में घुमाया
कमलनाथ नहीं चाहते डॉक्टर गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष बने
RAISEN से BF संग भागी नाबालिग को इंदौर पुलिस ने पकड़ा तो एसिड पी लिया
NRI लड़की को FB पर लाइक करने की कीमत, 1 क्लिक पर बैंक खाता खाली
मध्य प्रदेश कोरोना: 1100 से ज्यादा इलाकों में संक्रमण, एक्टिव केस 2400 से ज्यादा
जो उपभोक्ता पूरा बिजली बिल जमा कर चुके उनका क्या होगा, यहां पढ़िए
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा की बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह का बयान
एसबीआई में बंपर नौकरियां, 444 रिक्त पद, तत्काल आवेदन करें
शुक्र ग्रह 25 जून से मार्गी: पढ़िए आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा
BHOPAL: धारा 144 का संशोधित आदेश, पढ़िए क्या राहत मिली, कितने प्रतिबंध लगे
मध्यप्रदेश में कोरोना कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!