लाइफ में LOVE और गैजेट्स के स्वामी शुक्र ग्रह मार्गी हुए, पढ़िए आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा / SHUKRA MARGI RASHIFAL

वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे शुक्र देव 25 जून से मार्गी हो गए हैं। यह तो सभी जानते हैं कि शुक्र ग्रह भौतिक सुख सुविधाओं, दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध और आर्थिक मामलों से संबंधित होते हैं। शुक्र ग्रह वर्तमान में वृषभ राशि में स्थित हैं। इनके वक्री से मार्गी होने पर सभी 12 राशियों के लोग प्रभावित होंगे।

मेष राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

शुक्र की सीधी चाल आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगी। आपको भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पति-पत्नी के बीच चले आ रहे विवाद दूर होंगे और निजी संबंधों में ताजगी आएगी। आपका कहीं प्रेम संबंध चल रहा है तो बात विवाह के निर्णय तक पहुंचेगी।

वृष राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपके सपने साकार होंगे, लेकिन परिश्रम में कमी ना करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जिन लोगों के विवाह अब तक नहीं हुए हैं, उनके तय हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

आपकी धन-संपत्ति बढ़ेगी, लेकिन यही संपत्ति विवादों का कारण भी बन सकती है। परिजनों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। इस समय आपको अपने बिजनेस पर फोकस करना है। निजी संबंधों में सुधार आएगा। वैवाहिक संबंधों में चले आ रहे संकट दूर होंगे। 

कर्क राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

आपकी आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यह समय उचित होगा। प्रेम जीवन में किसी की तरफ से प्रपोजल मिल सकता है। यदि पहले से प्रेम में हैं तो पार्टनर के साथ अपने रिश्ते मजबूत होंगे। जो मनमुटाव चल रहा था वह दूर हो जाएगा। 

सिंह राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

विभिन्न स्रोतों से आमदनी आएगी। यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तो आपको इस दौरान अधिक लाभ मिलने की संभावना है। सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दंपती एक सुखद जीवन का आनंद उठाएंगे। 

कन्या राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आभूषण के रूप में उपहार मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो वह भी पूरी हो सकती है। 

तुला राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

इस समय आपकी परेशानियां कम होंगी। हालांकि इसके लिए आपको प्रयासरत भी रहना होगा। प्रेम संबंधों में भी गर्माहट आएगी, अब पहले जैसी कड़वाहट तो नहीं रहेगी लेकिन अभी भी रिश्ते पूरी तरह से सामान्य नहीं होंगे। 

वृश्चिक राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

वैवाहिक जीवन उत्तम होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे। जिन दंपतियों की नई-नई शादी हुई है उनके लिए यह समय बेहद ही खूबसूरत होगा। प्रेमी-प्रेमिका के साथ बिगड़ी हुई बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध भी प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा। 

धनु राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

सेहत के लिए यह समय अच्छा होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से हुई दुर्बलता दूर होगी। शत्रु भी आपसे भयभीत होंगे। अपने संबंधों को ऊर्जावान बनाने के लिए आपको उपहारों का आदान-प्रदान करना होगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। 

मकर राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

इस दौरान आपको कोई कामयाबी हासिल हो सकती है। छात्रों के लिये भी यह समय अनुकूल होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी सेविंग्स बढ़ेगी। 

कुंभ राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। घर-परिवार के लिए कोई जरूरी समय खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। 

मीन राशि पर मार्गी शुक्र ग्रह का प्रभाव

आपके परिवार में खुशियां आएंगी। कानूनी फैसला आपके हित में आ सकता है। परिजनों से बिगड़े संबंध सुधर जाएंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

24 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

100% काला रंग क्या सामान्य आंखों से देखा जा सकता है, आइए जानते हैं दुनिया की सबसे काली चीज क्या है
मजबूरी भी शौक को जन्म देती है: SUCCESS TIPS by विनय तिवारी IPS
21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन क्यों कहा जाता है
सूर्य की किरणें समुद्र में कितनी गहराई तक प्रकाश फैला सकती हैं
जबलपुर विधायक के दो बैंक खाते खाली कर गए साइबर चोर, माननीय को पता तक नहीं चला 
क्या किसी वेतन आयोग की अनुशंसा, सरकार पर पूर्ण रूप से बाध्यकारी होती है?
मध्यप्रदेश में क्या 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया
पैसेंजर ट्रेन कब से चलेंगी, तारीख घोषित, तैयारियां शुरू
कार की विंडशील्ड तिरछी क्यों होती है, जबकि बस में सीधी होती है
क्या जमानत की शर्तों का उल्लंघन अपराध है, नई FIR दर्ज हो सकती है
मध्य प्रदेश कॉलेज स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन का नोटिफिकेशन
SBI में FD-RD की बजाए SBI ETF में निवेश कीजिए, दुगना ब्याज (9%) मिलेगा
MP IPS TRANSFER LIST / 19 जिलों के SP बदले / मध्य प्रदेश भापुसे तबादला सूची
SIHORA: खुले में शौच को गई महिला की हत्या
गरीबों की पैसेंजर ट्रेन बंद करने जा रहा है रेलवे बोर्ड, मध्य प्रदेश की 4 पैसेंजर लिस्ट में
MPPEB जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द, ऑफिशल नोटिफिकेशन का इंतजार
कैलाश विजयवर्गीय ने उषा ठाकुर के बारे में क्या कहा VIDEO खुद देख लीजिए
जीभ पर कड़वा स्वाद बाद में क्यों होता है जबकि मीठा पहले
इस लड़की से कोई शादी करने को तैयार नहीं था, आज मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !