कुवैत से भोपाल लौटा छात्र कोरोना पॉजिटिव 7 की स्थिति गंभीर, 3 बार स्क्रीनिंग हुई थी / BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। साऊदी अरब से इंदौर और फिर भोपाल पहुंचे कुवैत में फंसे भारतीय छात्रों एवं पर्यटकों में से शुक्रवार को एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्क्रीनिंग के दौरान हल्का बुखार होने पर ऐसे सात लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।   

वहीं लक्षणों के आधार पर 22 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से सात की स्थिति गंभीर है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है और इनका अक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था। सभी का उपचार हमीदिया में चल रहा है। 22 में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब फ्लाइट में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सवाल यह उठ रहा है कि कुवैत से निकलने पर इनकी तीन बार स्क्रीनिंग हुई। पहली कुवैत, दूसरी इंदौर और तीसरी बार हमीदिया की टीम ने भोपाल में स्क्रीनिंग की। इसके बावजूद पॉजिटिव मरीज की जानकारी नहीं हो पाई। 

बता दें कि कुवैत से एक विशेष विमान बुधवार रात इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। जहां इनकी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। गुरुरवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच 234 लोगों को दो बसों के जरिए थ्री ईएमई सेंटर लाया गया। बैरागढ़ के कालका चौक पर पुलिस द्वारा बसों की सामान्य सुरक्षा जांच की गई। इस दौरान सात लोगों को हल्का बुखार और सांस लेने में तकलीफ की जानकारी सामने आई। इसके बाद जांच के लिए टीम आई और सभी के सैंपल लेकर इन सात लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

16 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

टॉयलेट के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, पढ़िए
चक्रवाती तूफान आने वाला है, 7 राज्यों के सैकड़ों शहरों को प्रभावित करेगा 
नए टू व्हीलर्स की हेडलाइट हमेशा ऑन क्यों रहती है
इंदौर के MTH हॉस्पिटल में भर्ती मरीज चौथी मंजिल से कूदा, मौत
MPPEB EXAM DATE: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 11 परीक्षाओं की तारीख घोषित की
कानून में संशोधन के बाद गर्भपात कब-कब अपराध की श्रेणी में आता है, जानिए
महिलाएं आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों से निशान क्यों बनाती हैं, जानिए रहस्य की बात 
ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय क्या करें और क्या नहीं करें
कांग्रेस की गोपनीय लिस्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंच गई
मध्य प्रदेश: 2 नए जिलों में पॉजिटिव मिले, 4089 में से 169 पॉजिटिव
मध्यप्रदेश में अगले एक महीने में 85000 कोरोना पॉजिटिव की संभावना: स्वास्थ्य विभाग
मस्जिद के लाउडस्पीकर से अजान दूसरों के मूल अधिकारों का उल्लंघन: हाईकोर्ट
शादी के लिए जाति, धर्म या पहचान छुपाने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है
भोपाल में कंटेनमेंट एरिया की नई लिस्ट जारी / BHOPAL CANTONMENT AREA LIST
ब्राह्मण समाज आंदोलित: विकास के मुंह में मूत्र उड़ेल दिया था इसलिए सुसाइड किया
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!