मध्य प्रदेश: 2 नए जिलों में पॉजिटिव मिले, 4089 में से 169 पॉजिटिव / MP CORONA BULLETIN 15 MAY 2020

भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा कोरोनावायरस वीडियो बुलेटिन दिनांक 15 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 2 नए जिलों में कोरोनावायरस का इन्फेक्शन पाया गया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 44 जिलों में कोरोनावायरस का इन्फेक्शन दर्ज किया जा चुका है। 

मध्य प्रदेश कोरोनावायरस आज की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज कुल 4089 सैंपल की जांच की गई इनमें से 69 सैंपल रिजेक्ट हो गए। शेष बचे 4020 सैंपल में से 851 सैंपल नेगेटिव पाए गए लेकिन 169 सैंपल पॉजिटिव निकले। पिछले 24 घंटे में 112 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन 2 मरीजों को डॉक्टर बचा नहीं पाए, उनकी मृत्यु हो गई। आज पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या से ज्यादा है।

मध्य प्रदेश कोरोनावायरस रिपोर्ट आज तक 

मध्य प्रदेश में आज दिनांक तक कुल 93849 सैंपल की जांच की गई जिनमें से कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 4595 पाई गई। इनमें से 2283 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और 2073 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है लेकिन 239 मरीजों को बचाया नहीं जा सका। उनकी मृत्यु हो गई। 

विशेष नोट: 
15 मई 2020 की स्थिति में डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या अस्पताल में भर्ती मरीजों से ज्यादा है। 
बैतूल, श्योपुर एवं अलीराजपुर तीन ऐसे जिले हैं जहां पिछले 21 दिन से एक भी पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है। 
दमोह और दतिया दो ऐसे जिले हैं जहां आज पहली बार पॉजिटिव केस मिले। 
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से जारी बुलेटिन की कॉपी नीचे उपलब्ध कराई गई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });