मध्य प्रदेश कोरोना 36वें जिले में, 3701 में से 114 पॉजिटिव / MP CORONA BULLETIN 07 MAY 2020

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल शहरों में कोरोनावायरस के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है परंतु कोरोना वायरस का इन्फेक्शन नए-नए जिलों में पहुंच रहा है और पुराने जिलों में बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का 36वां ठिकाना झाबुआ जिला है। यहां पहला मरीज मिला है। पूरे प्रदेश में कुल 114 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस के इंफेक्शन का शिकार मरीजों की कुल संख्या 3252 हो गई है। 

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस आज कहां कितने पॉजिटिव


संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 7 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3701 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 114 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। 3523 सैंपल नेगेटिव पाए गए और 64 सैंपल रिजेक्ट हुए। इन्हें दोबारा जांच के लिए कलेक्ट किया जाएगा। आज कहां कितने पॉजिटिव मिले, इंदौर में 18, भोपाल में 47, उज्जैन में 17, जबलपुर में 6, खरगोन में एक, धार जिले में एक, रायसेन में एक, मंदसौर में 12, मुरैना में पांच, ग्वालियर में पांच और झाबुआ में एक शामिल है। लिस्ट में झाबुआ नया नाम है जिसमें आज पहला मरीज मिला। 

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस आज तक 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन दिनांक 7 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 3252 हो गई थी। इनमें से 1589 अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 239 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें इंदौर में 195, भोपाल में 23, उज्जैन में 16, जबलपुर में एक, खंडवा में दो, देवास में एक और ग्वालियर में एक शामिल है। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के इंफेक्शन के कारण अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1231 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

07 मई को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

इंडक्शन कुकर गर्म क्यों नहीं होता जबकि हीटर गर्म हो जाता है
यदि जबरदस्ती नशे की हालत में अपराध हो जाए तो क्या सजा से माफी मिलेगी 
पूरे भारत में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, 72 घंटे मौसम खराब रहेगा 
सोशल मीडिया पर बहन की फोटो देख भाई ने जीजा की हत्या कर दी 
मध्य प्रदेश के पंचायत विभाग ने 27 जिलों में संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी 
मध्य प्रदेश:कोरोना 35वें जिले में पहुंचा, आज 2750 में से 91 पॉजिटिव
पूरे भारत में 10वीं की परीक्षाएं रद्द: HRD भारत सरकार का ऐलान
जबलपुर में नाम के पहले अक्षर के अनुसार ऑफिस जायेंगे कर्मचारी 
शराब के बाद अब भारत में सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की तैयारी 
ठेकेदारों और सरकार के बीच सुलह: शराब दुकानें खुल गईं, अब कोरोना की परवाह नहीं
पिता ने क्वॉरेंटाइन से लौटे बेटे की हत्या कर दी, ताकि गांव में किसी और को कोरोना ना हो जाए 
कमलनाथ को जवाब देना चाहिए कि वह दिग्विजय सिंह को क्यों झेलते रहे: प्रद्युम्न सिंह तोमर 
शिवराज सिंह ने कमलनाथ और जीतू पटवारी के सभी जन भागीदारी अध्यक्षों को हटाया 
जबलपुर कलेक्टर की हेयर कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल 
मध्य प्रदेश में आबकारी के बाद आरटीओ ओपन, मैदान में तैनाती के आदेश
भोपाल के बाद एलजी गैस कांड: अब तक 8 लोगों की मौत 5000 से ज्यादा प्रभावित
ग्वालियर आउट ऑफ कंट्रोल: शराब की दुकानों के साथ पूरा बाजार भी खुल गया 
बर्फ कठोर होता है फिर पानी में डूबता क्यों नहीं, यहां पढ़िए 
अपराधी यदि आपके बच्चे को किडनैप कर आपसे घोटाला या चोरी करवाए, तो दोषी कौन माना जाएगा 
जबलपुर कलेक्टर की हेयर कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल 
2018 में बंद किए गए शिवराज सिंह के फोटो वाले संबल योजना कार्ड फिर से एक्टिव 
पदोन्नति से वंचित शिक्षकों को है पदनाम की दरकार, मंत्रिमंडल के विस्तार पर निगाहें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!