सोशल मीडिया पर बहन की फोटो देख भाई ने जीजा की हत्या कर दी / INDORE NEWS

इंदौर। कोरोना की वजह इंदौर में सख्त लॉकडाउन लागू है। उसके बावजूद एक सख्स की हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई। दरअसल, इंदौर में बहन की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर देख एक भाई आगबबूला हो गया। अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा की चाकू से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। 

दरअसल, मृतक ने पिछले दिनों आरोपी की बहन से लव मैरिज किया था। इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। इंदौर शहर के परदेशीपुरा स्थित सर्वहारा में शादी के बाद मृतक और उसकी पत्नी अपने-अपने घर में रह रहे थे। जनवरी में मृतक लखन परेता ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मगर दोनों ने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। मनीष अपनी बहन से लखन की शादी के खिलाफ था। तस्वीर देखने के बाद वह आपा खो दिया। परदेशीपुरा टीआई राहुल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह लखन को पसंद नहीं करता था। इसी वजह से उसने हत्या की। मनीष और दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2 अन्य लोगों की तलाश जारी है।

दोनों शादी गुपचुप तरीके से की थी। मृतक लखन के पिता ने बताया कि 5-6 दिन पहले शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तस्वीर वायरल होने के बाद शादी के बारे में लड़की के घरवालों को जानकारी मिली। उसके बाद लड़की का भाई मनीष आगबबूला हो गया। लड़की का भाई अब बहन के पति की हत्या की प्लानिंग करने लगा। लखन परेता एसी मैकनिक है। वह सोमवार दोपहर घर से एसी सुधारने के लिए निकला था। कुछ ही दूरी पर उसे इलाके में रहने वाले मनीष, दुर्गेश, रजत और आकाश ने घेर लिया। आरोपियों ने चाकू ने लखन पर ताबड़तोड़ चाकू से 5-6 वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


06 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !