लॉकडाउन 3.0: भारत सरकार की गाइडलाइन में संशोधन जारी / CORONA LOCK-DOWN NEW GUIDELINE 05 MAY

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। लखनऊ 3.0 के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पूर्व में जारी की गई गाइडलाइन में संशोधन किया है। कुछ नए नियम भी जोड़े गए हैं। गाइडलाइन के संशोधन में लगाए गए प्रतिबंध पूरे भारत देश में एक साथ लागू होंगे।

किसी भी दुकान पर 5 से ज्यादा लोगों नहीं

मंगलवार को यह जानकारी मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्यसलिला श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि अब किसी भी दुकान पर 5 से ज्यादा लोगों को खड़ा होने नहीं दिया जाएगा। यह दुकानदार को सुनिश्चित करना होगा। ऐसा न होने पर कार्रवाई होगी। उधर स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3900 केस रिपोर्ट हुए हैं जबकि 195 मौतें हुई हैं। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों और केस के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है।

डबलिंग रेट 12 दिन हुआ, 27.4% रिकवरी रेट हुआ

अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण का डबलिंग रेट भी 11 से बढ़कर अब 12 दिन हो गया है यानी अब हर 12 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। देश में पिछले एक दिन में 1020 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब तक 12 हजार 716 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। 6 दिनों में रिकवरी रेट भी बढ़कर 27.4% हो गया है। 29 अप्रैल को यह 24.9% था।  

अब तक 62 ट्रेनें चलाईं

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि देशभर के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, यात्रियों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने 62 ट्रेनें चलाई है। लगभग 72 हजार यात्रियों को सुविधा मिली है। आज 13 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

सार्वजनिक स्थानों पर इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य

सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना जरूरी है। 
दो गज की दूरी बनाए रखना होगा।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अपराध होगा।
शराब, पान-तंबाकू आदि का सेवन सावर्जनिक स्थानों पर करना प्रतिबंधित है।
दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 
दुकानों पर 5 से ज्यादा लोग नहीं रह सकते
विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते। 
अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग नहीं हो सकते।
कार्य स्थल के लिए इन नियमों का पालन करना होगा

सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। 
कार्यालय को हमेशा सैनिटाइज करवाना होगा।
हैंडवाश की सुविधा उपलब्ध करना अनिवार्य है। 
काम की शिफ्टों के बीच अंतराल होना चाहिए। 
सभी को अलग-अलग लंबा ब्रेक दिया जाना चाहिए। 
सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना जरूरी है। 

05 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग में क्या कोई अंतर है या सिर्फ नाम अलग-अलग हैं 
मध्य प्रदेश के पंचायत विभाग ने 27 जिलों में संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी
कोरोना दहशत: पिता ने क्वॉरेंटाइन से लौटे बेटे की हत्या कर दी, ताकि गांव में किसी और को कोरोना ना हो जाए 
यदि 7 साल से कम का बच्चा चोरी करे तो क्या उसके खिलाफ FIR दर्ज होगी, पढ़िए 
मध्य प्रदेश: निवाड़ी विलोपित, सतना शामिल, 34 जिलों में इंफेक्शन, 2942 मरीज 
यदि कोई विक्षिप्त व्यक्ति अपराध करे तो क्या उसे सजा नहीं होगी, यहां पढ़िए 
शिवपुरी में SDM का एक्सीडेंट, आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसी स्कॉर्पियो 
कोरोना के कारण शशांक मिश्रा IAS को उज्जैन कलेक्टर के पद से हटाया 
जबलपुर में नाम के पहले अक्षर के अनुसार ऑफिस जायेंगे कर्मचारी 
हवा फेंकने वाला पंखा गंदा क्यों हो जाता है, जबकि हवा से धूल साफ होती है 
CM योगी आदित्यनाथ के पिता की फर्जी अस्थियां विसर्जित करने गए BJP विधायक, UP लौटते ही गिरफ्तार
एमपी बोर्ड के शेष पेपर की तैयारी कर चुके स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज़ 
MPPSC: हाईकोर्ट ने दिव्यांगों को कुल कैडर इसटैन्थ का 6% आरक्षण देने के आदेश दिए
भोपाल में पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 1 परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
ग्रीष्मावकाश में कोरोना ड्यूटी पर लगाए शिक्षकों को मिले अर्जित अवकाश का लाभ 
कमलनाथ को जवाब देना चाहिए कि वह दिग्विजय सिंह को क्यों झेलते रहे: प्रद्युम्न सिंह तोमर 
खड़ी कार में 1 घंटा AC चलाने पर कितना पेट्रोल खर्च होगा, पढ़िए 
भोपाल में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा, कलेक्टर ने लिस्ट जारी की 
सरकारी कर्मचारी का आईडी कार्ड ही ई-पास मान्य 
मध्यप्रदेश में शराब ठेकेदारों ने कहा: हम दुकान नहीं खोलेंगे, शराब की बिक्री नहीं होगी
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!