ABM HOSPITAL BHOPAL में आग, मरीज बिस्तर छोड़ भागे

Updesh Awasthee
भोपाल
। पुराने शहर भोपाल में ताजुल मस्जिद के सामने स्थित एबीएम हॉस्पिटल में बीती रात अचानक आग लग गई। कई मरीज जान बचाने के लिए बिस्तर छोड़ कर भाग गई। गंभीर मरीजों को तत्काल दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। मरीजों एवं उनके परिजनों की सक्रियता के कारण कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ लेकिन मैनेजमेंट की लापरवाही प्रमाणित हो गई। बताया गया है कि आग बेसमेंट में रखे जनरेटर की बैटरी फटने से लगी थी।​

भोपाल के अस्पताल में जनरेटर से लगी आग

​​​शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:15 बजे बेसमेंट में रखे जनरेटर से धुआं निकलने लगा। धुआं बेसमेंट से फर्स्ट फ्लोर तक आ गया। यहां, डेंगू, वायरल फीवर के 12 मरीज भर्ती थे, जिनको तुरंत दूसरे सेक्शन में शिफ्ट किया गया और धुआं निकलने के लिए खिड़की के कांच फोड़ दिए गए। 30 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की कोई दिक्कत मरीजों को नहीं हुई।

धुएं के कारण ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था

आग लगने के बाद अस्पताल में काफी धुआं भर गया। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मरीज धुआं से बचने के लिए अस्पताल के दूसरे कमरों की तरफ भागे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय लोगों ने मरीजों को रेस्क्यू किया

आग लगने के बाद मरीजों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। लोगों अस्पताल के अंदर जाकर मरीजों को शिफ्ट कराने में मदद की। इसके साथ ही आग बुझाने में भी दमकलकर्मियों की मदद करने में जुटे रहे।

19 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- महिला डांसर के साथ शिक्षक के ठुमके वायरल
MP NEWS- लोकायुक्त को देखते ही नोटों की गड्डी फेंककर भागा डिप्टी रेंजर, गिरफ्तार
GWALIOR NEWS- कलेक्टर और सीएमएचओ के बीच विवाद, डॉ मनीष ने इस्तीफा दिया
मध्य प्रदेश मानसून- 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 संभागों में रिमझिम होती रहेगी
JABALPUR MP NEWS- अमित शाह के कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह का हाई वोल्टेज ड्रामा
char dham yatra guidelines 2021- चार धाम यात्रा 2021-22 के लिए गाइडलाइन जारी 
MP NEWS- चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हलचल तेज
MP CPCT स्कोरकार्ड की वैधता वाला आदेश जारी, यहां पढ़िए
MP BOARD NEWS- लो सिलेबस में भी संशोधन, त्रैमासिक परीक्षा के लिए, यहां पढ़िए
BHOPAL NEWS- शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन बुलाए
MP NEWS- 7.50 किलो की देव प्रतिमा पानी में नहीं डूबी, तैरती रही

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, कोई वैज्ञानिक कारण है या बस परंपरा
GK in Hindi- शेरों के शिकार की परंपरा क्यों बनाई, उसका तो मांस भी नहीं खाया जाता
GK in Hindi- गेहूं की रोटी में हवा कैसे भर जाती है, ज्वार और मक्का की रोटी में क्यों नहीं भरती
GK in Hindi- जब अमेरिका 110V बिजली से जगमगाता है तो भारत में 220V बिजली सप्लाई क्यों की जाती है
GK in Hindi- दुनिया की पहली डामर रोड कहां और कब बनी थी
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!