BHOPAL NEWS- दोस्ती में धोखा, प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के बाद चेक बाउंस

भोपाल।
प्रॉपर्टी के लिए वर्षों पुरानी दोस्ती में धोखे की कहानी सामने आई है। मिसरोद पुलिस थाने में कृष्ण कुमार ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने 26 लाख रुपए के लिए अपने पारिवारिक मित्र किशन बिसारिया को धोखा दिया।

जहांगीराबाद निवासी 54 साल के किशन बिसारिया ने बताया कि कृष्ण कुमार ठाकुर निवासी मिसरोद से उनके पारिवारिक संबंध है। मिसरोद में ही उनकी जमीन है। किशन बिसारिया ने बताया कि वह मिसरोद वाली जमीन बेचना चाहते थे। उन्होंने अपने मित्र कृष्ण कुमार को इस बारे में बताया। कृष्ण कुमार खुद जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया। आधा एकड़ जमीन के लिए 70.25 लाख रुपए में सौदा हुआ।

कृष्ण कुमार ने उन्हें 3.5 लाख, 5 लाख, 21.25 लाख और 20-20 लाख रुपए की टोटल 5 चेक दिए। दोनों के बीच अविश्वास जैसी कोई बात नहीं थी इसलिए चेक के आधार पर रजिस्ट्री संपादित कर दी गई। जब बैंक में क्लीयरेंस के लिए चेक लगाए तो 20-20 लाख वाले दोनों और 3.5 लाख वाला चेक तो क्लियर हो गए लेकिन 5 लाख और 21.25 लाख वाले चेक बाउंस हो गए। उन्होंने जब कृष्ण कुमार से इस बारे में बात की तो उसने पैसे देने से मना कर दिया।

किशन ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल कलेक्टर भोपाल से की थी लेकिन पटवारी ने विवाद होने के बावजूद जमीन का नामांतरण कृष्ण कुमार के नाम कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने कृष्ण कुमार ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

03 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- शिवपुरी की बाढ़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस फंसी, 1500 यात्री संकट में, हरसी डैम टूटने की अफवाह, लोग पहाड़ी पर चढ़ गए
मध्य प्रदेश मानसून- 3 जिलों में बाढ़ का खतरा, 12 में मूसलाधार, 9 में भारी बारिश की चेतावनी
DAVV News- कर्मचारियों की हड़ताल, दरवाजे पर स्टूडेंट्स रोते रहे, किसी ने मदद नहीं की
MP NEWS- केरल से कनेक्शन कट करो, कोरोना फैल गया है
MP NEWS- विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को लिखा
INDORE NEWS- नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, एक अधिकारी और महिला क्लर्क गिरफ्तार
SHIVPURI बाढ़- एयर फोर्स ने फोटो जारी किए, SDM ने कहा था कोई खतरे में नहीं है
MP NEWS- वित्त मंत्री के बेडरूम और घर की सजावट पर जनता के ₹35 लाख खर्च
MP NEWS- सवा लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी दीनदयाल समितियों में शामिल किया जाएगा
BHOPAL NEWS- 11 डॉक्टरों के नाम पर 31 फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे
e-RUPI क्या है, कैसे काम करता है, जो पीएम मोदी ने लांच किया है

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiरत्ती भर शर्म में, रत्ती से क्या तात्पर्य होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindiसाबुन, शैंपू या टूथपेस्ट सबके झाग सफेद क्यों होते हैं, जबकि कलर अलग-अलग होते हैं
JYOTISH RASHIFAL- अगस्त से दिसंबर तक मिट्टी को सोना बना देंगे यह पांच राशि के लोग
GK in Hindiठंड और डर दोनों के कारण रोंगटे खड़े हो जाते हैं, ऐसा क्यों
GK in Hindi- वह कौन सी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता
GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!