MP NEWS- बाढ़ राहत हेतु सभी विधायक 5-5 लाख रुपए दें: लक्ष्मण सिंह का प्रस्ताव

भोपाल
। लक्ष्मण सिंह की पहचान भले ही दिग्विजय सिंह के छोटे भाई के रूप में बनी रहे परंतु उनकी राजनीति काफी अलग है। मध्यप्रदेश में बाढ़ का शिकार हुए लगभग 1200 गांव के ग्रामीणों की मदद के लिए लक्ष्मण सिंह ने प्रस्तावित किया है कि सभी विधायक से 5-5 लाख रुपए की मदद करें।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक लक्ष्मण सिंह ने पहल करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में बाढ़ की ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। सभी विधायकों की विधायक निधि से 5-5 लाख रुपए बाढ़ राहत कोष में जमा कराए जाने चाहिए। उन्होंने अपील की है कि सभी विधायक साथी उनके प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करें। 

लक्ष्मण सिंह ने सकारात्मक विपक्ष के दर्शन कराए

कहना ही पड़ेगा कि इस समय कांग्रेस पार्टी के कई चेहरे दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ सहित कई नेता केवल सरकार को टारगेट बनाए हुए हैं। जीतू पटवारी और कुछ अन्य विधायक सरकार तक पीड़ितों की लिस्ट पहुंचा रहे हैं। शायद इसलिए भी कि मदद के लिए कोई उन्हें दोष न दे पाए, यदि मदद मिल गई तो उनके प्रयास से और नहीं मिली तो सरकार की लापरवाही लेकिन लक्ष्मण सिंह सकारात्मक विपक्ष के दर्शन कराए हैं। इस योगदान के साथ यदि सरकार पर आरोप लगाते हैं तो निश्चित रूप से उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

03 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- शिवपुरी की बाढ़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस फंसी, 1500 यात्री संकट में, हरसी डैम टूटने की अफवाह, लोग पहाड़ी पर चढ़ गए
मध्य प्रदेश मानसून- 3 जिलों में बाढ़ का खतरा, 12 में मूसलाधार, 9 में भारी बारिश की चेतावनी
DAVV News- कर्मचारियों की हड़ताल, दरवाजे पर स्टूडेंट्स रोते रहे, किसी ने मदद नहीं की
MP NEWS- केरल से कनेक्शन कट करो, कोरोना फैल गया है
MP NEWS- विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को लिखा
INDORE NEWS- नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, एक अधिकारी और महिला क्लर्क गिरफ्तार
SHIVPURI बाढ़- एयर फोर्स ने फोटो जारी किए, SDM ने कहा था कोई खतरे में नहीं है
MP NEWS- वित्त मंत्री के बेडरूम और घर की सजावट पर जनता के ₹35 लाख खर्च
MP NEWS- सवा लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी दीनदयाल समितियों में शामिल किया जाएगा
BHOPAL NEWS- 11 डॉक्टरों के नाम पर 31 फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे
e-RUPI क्या है, कैसे काम करता है, जो पीएम मोदी ने लांच किया है

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiरत्ती भर शर्म में, रत्ती से क्या तात्पर्य होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindiसाबुन, शैंपू या टूथपेस्ट सबके झाग सफेद क्यों होते हैं, जबकि कलर अलग-अलग होते हैं
JYOTISH RASHIFAL- अगस्त से दिसंबर तक मिट्टी को सोना बना देंगे यह पांच राशि के लोग
GK in Hindiठंड और डर दोनों के कारण रोंगटे खड़े हो जाते हैं, ऐसा क्यों
GK in Hindi- वह कौन सी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता
GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com