दिग्विजय सिंह के बयान से उनका परिवार तक सहमत नहीं, पढ़िए किसने क्या कहा - MP NEWS

भोपाल।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की दिशा एवं रीति नीति निर्धारित करने वाले नेताओं में से एक सांसद दिग्विजय सिंह के जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 वाले बयान पर उनके अपने परिवार के लोग उनके साथ नहीं है। उनके भाई एवं विधायक लक्ष्मण सिंह, बहू रुबीना शर्मा सिंह ने उनके बयान से असहमति जताई है और उनके अपने बेटे विधायक जयवर्धन सिंह ने भी बयान पर सहमति नहीं जताई। 

दिग्विजय सिंह के विधायक भाई उनके बयान से असहमत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक श्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कश्मीर में दोबारा धारा 370 लागू करना संभव नहीं है। हां लेकिन सच यह भी है कि धारा 370 का समर्थन करने वाले फारूख अब्दुल्ला NDA की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि महबूबा मुफ्ती का समर्थन भाजपा कर चुकी है। लक्ष्मण सिंह विचारों की स्वतंत्रता का उपयोग करने वाले नेताओं में से एक हैं। वह इस बात का ध्यान नहीं रखते कि उनके बयान से किसको फायदा होगा और किसको नुकसान।

दिग्विजय सिंह के बयान से बहु रुबीना शर्मा सिंह नाराज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहू एवं विधायक लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने भी दिग्विजय सिंह के बयान को अनावश्यक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कश्मीरी पंडितों और तथाकथित आरक्षण के बारे में बोले गए शब्द दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह सब सीमा पार के एक पत्रकार से कहा गया। एक ऐसा राष्ट्र जिसने हमें शांति से रहने नहीं दिया। मानो हमने पर्याप्त कष्ट नहीं उठाया हो। हानिकारक और अनावश्यक। बता दें कि रूबीना सिंह कश्मीरी पंडित हैं। वे कैंसर पीड़ितों की काउंसलिंग भी करती हैं।

दिग्विजय सिंह के बेटे ने उन्हें दिशा दिखाने की कोशिश की 

पिछले कई सालों से दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को राजनीति की सीख दे रहे हैं लेकिन पहली बार जयवर्धन सिंह ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगल चुनाव आर्टिकल 370 पर नहीं बल्कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना के कारण देश में जो तबाही हुई है, इन मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

13 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !