BHOPAL NEWS- लव मैरिज के 12 साल बाद पत्नी की हत्या कर पति फरार

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोपी उसका पति है जिसके साथ 12 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। हत्या करने के बाद पति पूरी प्लानिंग के साथ फरार हुआ है।

गणपति होम्स कॉलोनी के घर में से बदबू आई तब पता चला

अयोध्या नगर के गणपति होम्स कॉलोनी के एक मकान से मंगलवार दोपहर अयोध्या नगर पुलिस को बदबू आने की सूचना मिली। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पड़ोसियों ने बताया कि यहां पर प्रशांत पटेल अपनी पत्नी राखी पटेल और बेटा-बेटी के साथ रहता है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दरवाजे पर लटका ताला तोड़ दिया।

भोपाल में राखी पटेल का शव मिला, पति प्रशांत पटेल ताला लगा कर चला गया

तलाशी करने पर बाथरूम में एक महिला की लाश मिली। शव तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। महिला की शिनाख्त राखी पटेल के रूप में हुई। पड़ोसियों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले रात में प्रशांत और राखी का जमकर झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद प्रशांत दोनों बच्चों को लेकर बाहर आया और घर पर ताला लगाकर चला गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं।

गिरफ्तारी से बचने बच्चों को गांव में परिवार के पास छोड़ गया

एएसपी भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने जब गैतरगंज में प्रशांत के परिजनों से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि प्रशांत तीन दिन पहले आया था। उसने बताया कि राखी को दिल्ली में जॉब के सिलसिले में काम है। इसलिए वह वहां गई है। बच्चों को यहीं पर छोड़कर वह चला गया। उसके बाद से उसका फोन बंद है।

12 साल पहले लव मैरिज की थी

परिजनों के अनुसार प्रशांत और राखी ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। राखी पहले प्राइवेट जॉब करती थी। प्रशांत भी प्राइवेट जॉब करता है। उनका लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रशांत की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा।

29 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP COLLEGE REOPEN- नए शिक्षा सत्र का कैलेंडर तैयार
MP NEWS- शिवराज सिंह 2023 के चुनाव में भाजपा का चेहरा नहीं होंगे!
MP NEWS- दूसरा डोज नहीं लगवाने वाले कर्मचारी पर डिपार्टमेंटल एक्शन होगा
MP NEWS- वेरीफाइड शिक्षकों ने नियुक्ति के लिए अभियान चलाया
BHOPAL NEWS- किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी
MP EDUCATION NEWS- मंत्री समूह की बैठक का आधिकारिक प्रतिवेदन
BHOPAL NEWS- HOTEL नूर-उस-सबा में युवती से दुष्कर्म, मुंबई के व्यापारी पर FIR
KHARGONE NEWS- जनपद CEO का शव फांसी पर लटका मिला

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है 
Click Here: G-Shala App Download for Class 1 to 12 
Click Here: Rail Suraksha App यहां से Download करें, चलती ट्रेन में रेलवे पुलिस की हेल्प मिलेगी 
GK in Hindi- यदि चंद्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी पर गोली चलाएंगे तो क्या होगा
GK in Hindi- नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई से क्यों शुरू होता है 1 जनवरी से क्यों नहीं
HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !