यदि चंद्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी पर गोली चलाएंगे तो क्या होगा - GK IN HINDI

0
चंद्रमा, पृथ्वी का उपग्रह है और मनुष्य सफलतापूर्वक चंद्रमा के अंदर प्रवेश कर चुका है। इसके अलावा कई तरह के प्रयोग भी किए जा रहे हैं। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण एक ऐसा विषय है जिस पर काफी रिसर्च किए गए और वैज्ञानिकों को कई नई जानकारियां भी मिली। इसी से संबंधित एक प्रश्न यह भी है कि यदि चंद्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी की तरफ गोली चलाएंगे तो क्या होगा। आइए समझने की कोशिश करते हैं:-

सबसे पहले यह पढ़िए- बंदूक की गोली की स्पीड का निर्धारण कैसे होता है

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर इरफान मोहम्मद बताते हैं कि पृथ्वी पर बंदूक के कारतूस की अधिकतम स्पीड 800 मीटर प्रति सेकंड होती है। यही कारण है कि बंदूक से निकली गोली एक निश्चित दूरी पूरी करने के बाद जमीन पर गिर जाती है। यदि हम इसे बढ़ाकर 10 किलोमीटर प्रति सेकंड कर देंगे तो, बंदूक से आसमान की तरफ हवाई फायर किया गया कारतूस, बाबा न्यूटन की गति के नियम अनुसार ग्रेविटेशनल फोर्स के कारण पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने लगेगा। यही कारण है कि इंजीनियर बंदूक की गोली की स्पीड को कंट्रोल में रखते हैं। वरना इंजीनियर का क्या, वह तो बंदूक से निकलने वाली गोली की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति सेकंड भी कर सकते हैं।

अब अपने सवाल का जवाब:- चंद्रमा से फायर की गई गोली पृथ्वी के अंदर घुसेगी या नहीं

सारा खेल गुरुत्वाकर्षण का है। चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से अलग है। यदि आप चंद्रमा पर खड़े होकर फायरिंग करेंगे तो बंदूक से निकली गोली 800 मीटर प्रति सेकंड के बजाय 1.2km प्रति सेकंड की गति से आगे बढ़ेगी। यानी उसकी स्पीड लगभग दुगनी हो जाएगी लेकिन चंद्रमा और पृथ्वी के बीच में दूरी लगभग डेढ़ लाख किलोमीटर है। यानी जब तक चंद्रमा से चलाई गई गोली पृथ्वी के पास तक पहुंचेगी तब तक पृथ्वी थोड़ी आगे निकल चुकी होगी लेकिन चंद्रमा से बाहर निकली बंदूक की गोली को पृथ्वी का ग्रेविटेशनल फोर्स अपनी हिरासत में ले लेगा और वह कारतूस तब तक पृथ्वी का चक्कर लगाता रहेगा जब तक कि उसका क्षरण नहीं हो जाता। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!