MORENA: प्रॉपर्टी विवाद में तहसीलदार को गोली लगी, ग्वालियर रैफर - MP NEWS

मुरैना।
 मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सरराने गांव में रविवार शाम दो पक्षों में गोलियां चलीं। इसमें एक व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। 

घटना के तुरंत बाद घायल को मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। घायल की मां ने पुलिस को बताया कि उसके सहराने गांव में एक जमीन को लेकर मोहर सिंह नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। रविवार को मोहर सिंह अपने आठ साथियों को लेकर उसेक घर पर आ गया तथा गालिंया देना शुरु कर दिया।  

पुलिस के अनुसार जवाबी कार्यवाही में तहसीलदार नामक युवक ने भी गोली चलाई। इसी बीच मोहर सिंह द्वारा चलाई गोली के छर्रे उसे लग गए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। गोले की छर्रे उसकी छाती व चेहरे पर लगे हैं। घटना के बाद मोहर सिंह तुरंत वहां से भाग गया।

03 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!