BF का नाम गब्बर था, लव मैरिज के बाद मुस्तफा निकला - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
एक बार लड़का पसंद आ जाने के बाद लड़कियां अक्सर उसकी हर बात पर विश्वास करने लगतीं है। कई बार यह विश्वास इतना अंधा होता है कि संकेत मिलने के बाद भी लड़की अपराध की साजिश में फंसती चली जाती है। द्वारका थाने में दर्ज हुई है एक FIR में ऐसी ही कहानी लिखी है। गर्भवती हो जाने के बाद लड़की को पता चला कि उसका पति गब्बर नहीं मुस्तफा है।

द्वारका थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया, 28 साल की युवती से रूबी नामक महिला की मुलाकात ब्यूटी पार्लर में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बाद रूबी ने युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाया। इस दौरान उसने एक जिम ट्रेनर से मुलाकात कराई और उसका नाम गब्बर बताया गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और फिर लड़के ने उसे प्रपोज कर दिया। लड़की ने बिना किसी थर्ड पार्टी से कंफर्म किए, उन सभी बातों पर विश्वास कर दिया जो गब्बर ने कही थी। लव मैरिज के बाद लड़की गर्भवती हो गई। 

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जब वह अस्पताल पहुंची तो वहां उससे उसके पति का आईडी प्रूफ मांगा गया। तब लड़की को पता चला कि उसका पति गब्बर नहीं मुस्तफा है। बाद में युवती को पता लगा कि रूबी नाम की जिस महिला ने उसे मिलवाया था, उसका नाम भी फातिमा है।

लव जिहाद का शिकार हो जाने के बाद लड़की ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। बड़ी संख्या में शनिवार देर रात थाने पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। उन्होंने मुस्तफा पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रूबी नाम की महिला को भी आरोपी बनाने की मांग बजरंग दल संगठन ने की है।

04 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!